हालात

राहुल गांधी का पीएम मोदी और RSS पर निशाना, कहा- कई भाषाओं, संस्कृतियों और इतिहास का देश है भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधते हुए, राहुल गांधी ने लोगों से मोदी और संघ परिवार को तमिलनाडु के लोगों, राज्य की संस्कृति और परंपराओं का अपमान करने की अनुमति नहीं देने का आह्वान किया।

फोटो: @INCIndia
फोटो: @INCIndia 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि तमिलनाडु में ऐसा व्यक्ति शासन करेगा जो सही मायने में तमिल संस्कृति और उसके लोगों का प्रतिनिधित्व करता हो। राहुल गांधी तमिलनाडु में चुनाव अभियान के तहत कन्याकुमारी में एक रोड शो कर रहे थे। वो राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधते हुए, राहुल गांधी ने लोगों से मोदी और संघ परिवार को तमिलनाडु के लोगों, राज्य की संस्कृति और परंपराओं का अपमान करने की अनुमति नहीं देने का आह्वान किया। उन्होंने ये भी कहा कि देश भर में अन्य भाषाओं और संस्कृति की तरह, तमिल संस्कृति और भाषा की रक्षा करना भी उनका कर्तव्य है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी विधायकों को खरीदने और लोकतंत्र को नष्ट करने की होड़ में है और कन्याकुमारी के लोगों को भगवा खेमे के इस नापाक मंसूबे से सावधान रहना चाहिए। उन्होंने पुडुचेरी में बीजेपी द्वारा किए गए राजनीतिक नाटक के बारे में लोगों को याद दिलाया और कहा कि भगवा पार्टी ने पड़ोसी राज्य में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई हैं।

राहुल गांधी ने स्वर्गीय एच. वसंतकुमार को श्रद्धांजलि दी, जो कन्याकुमारी से सांसद थे और कोविड-19 के चलते उनका निधन हो गया था। कांग्रेस नेता ने कहा कि वसंतकुमार पहले एक कांग्रेसी थे और उन्होंने कन्याकुमारी लोकसभा सीट जीती। राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने और गठबंधन के सहयोगियों को एक बड़ा जनादेश देने की अपील की।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 01 Mar 2021, 2:02 PM IST

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति