हालात

राहुल गांधी ने प्रधान की तारीफ करने पर पीएम मोदी को घेरा, पूछा- क्या जान गंवाने वाले बच्चों के बारे में सोचा?

कांग्रेस नेता ने नीट पेपर लीक के बाद आत्महत्या करने वाले बच्चों का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि इन बच्चों की जान चली गई, उनके परिवार उजड़ गए और उनका भविष्य एक चरमराई हुई व्यवस्था और जवाबदेही से बचने वाली सरकार की वजह से बर्बाद हो गया।

राहुल गांधी ने प्रधान की तारीफ करने पर पीएम मोदी को घेरा, पूछा- क्या जान गंवाने वाले बच्चों के बारे में सोचा?
राहुल गांधी ने प्रधान की तारीफ करने पर पीएम मोदी को घेरा, पूछा- क्या जान गंवाने वाले बच्चों के बारे में सोचा? फोटोः सोशल मीडिया

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी प्रशंसा की, तो क्या उन्होंने उन बच्चों के बारे में भी सोचा, जिन्होंने मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट-यूजी का पेपर लीक होने के बाद अपनी जान गंवा दी? उन्होंने यह भी कहा कि इन बच्चों की जान चली गई, उनके परिवार उजड़ गए और उनका भविष्य एक चरमराई हुई व्यवस्था और जवाबदेही से बचने वाली सरकार की वजह से बर्बाद हो गया।

Published: undefined

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, ‘‘इस सूची (जान गंवाने वाले बच्चों की) में दर्ज हर नाम एक ऐसे बच्चे का है, जिसके सपने थे, परिवार था और भविष्य था। लेकिन एक चरमराई हुई व्यवस्था और जवाबदेही लेने से इनकार करने वाली सरकार ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। इन छात्रों को याद रखिए, हर एक को!’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘जब प्रधानमंत्री मोदी ने धर्मेंद्र प्रधान जी के जन्मदिन पर उनकी प्रशंसा की तो क्या उन्होंने इन बच्चों के बारे में एक पल के लिए भी सोचा?"

Published: undefined

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा की एक पोस्ट को टैग किया। पवन खेड़ा ने नीट पेपर लीक के कारण जान गंवाने वाले बच्चों की ओर से एक पत्र पोस्ट करते हुए लिखा, ‘‘प्रिय धर्मेंद्र अंकल, जन्मदिन मुबारक! आज आप 57 वर्ष के हो गए हैं। हम तो आपकी उम्र के आधे तक भी नहीं पहुंच पाए।" खेड़ा ने नीट पेपर लीक के बाद जान गंवाने वाले 14 छात्रों के नामों की सूची भी साझा की थी। इन सभी छात्रों ने नीट-यूजी पेपर लीक के बाद आत्महत्या की थी।

Published: undefined

बता दें कि नीट पेपर लीक विवाद और पेपल लीक के कारण लगातार सामने आ रही बच्चों की आत्महत्या की घटनाओं के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के क्रियान्वयन की दिशा में उनके सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा की। ओडिशा के संबलपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मेंद्र प्रधान शुक्रवार को 57 वर्ष के हो गए।

Published: undefined