हालात

दिल्ली के जनकपुरी हादसे पर राहुल गांधी का हमला, 'यह हादसा नहीं, हत्या है, असली कातिल गैरजिम्मेदार सत्ता है'

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हिंदुस्तान में फैली लालच और लापरवाही की महामारी आज फिर एक युवा की जान ले गई। एक बेटा, एक सपना, मां-बाप की पूरी दुनिया, सब कुछ एक झटके में उजाड़ दिया गया। यह हादसा नहीं, हत्या है और हत्यारी है जवाबदेही से भागती सत्ता।’’

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में गड्ढे में गिरने से एक मोटरसाइकिल सवार की मौत पर शुक्रवार को दुख जताया और आरोप लगाया कि असली कातिल गैरज़िम्मेदार सत्ता है, क्योंकि ऐसे मामलों में न इस्तीफ़ा होता है, न सज़ा मिलती है और न किसी की अंतरात्मा जागती है।

उन्होंने यह भी कहा कि जब तक जवाबदेही नहीं होगी, तब तक कोई न कोई ‘‘लालच की महामारी’’ का अगला शिकार बनता रहेगा।

Published: undefined

पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में निर्माण कार्य के लिए खोदे गए दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के 15 फुट गहरे गड्ढे में गिरने से एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान कैलाशपुरी निवासी कमल भयानी के रूप में हुई है, जो एक निजी बैंक के कॉल सेंटर में काम करता था।

Published: undefined

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हिंदुस्तान में फैली लालच और लापरवाही की महामारी आज फिर एक युवा की जान ले गई। एक बेटा, एक सपना, मां-बाप की पूरी दुनिया, सब कुछ एक झटके में उजाड़ दिया गया। यह हादसा नहीं, हत्या है और हत्यारी है जवाबदेही से भागती सत्ता।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि असली क़ातिल सड़क नहीं, गैरज़िम्मेदार सत्ता है, क्योंकि यहां न इस्तीफ़ा होता है, न सज़ा मिलती है, न किसी की अंतरात्मा जागती है।

Published: undefined

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘‘इंदौर का जहरीला पानी, नोएडा में युवराज की जान लेने वाली सड़क, गिरते पुल, टकराती ट्रेनें, दम घोंटता प्रदूषण...। ‘टीना- देयर इज नो अकआउंटबिलिटी’ (कोई जवाबदेही नहीं) है।’’

राहुल गांधी ने इस बात पर जोर दिया कि जब तक जवाबदेही नहीं होगी, तब तक कोई न कोई लालच की महामारी का अगला शिकार बनता रहेगा।

Published: undefined