हालात

राहुल गांधी ने पीएम मोदी की विकसित भारत योजना की कलई खोली, कहा- युवाओं को सिर्फ जुमले मिलेंगे

राहुल गांधी ने कहा कि संसद में मेरे सवाल पर सरकार ने माना कि 10 हजार से भी कम इंटर्नशिप हुई। मेहनताना इतना कम था कि 90 प्रतिशत युवाओं ने मना कर दिया। मोदी जी के पास अब कोई नया आइडिया नहीं बचा। इस सरकार से युवाओं को रोज़गार नहीं, बस जुमले मिलेंगे।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी की विकसित भारत योजना की कलई खोली, कहा- युवाओं को सिर्फ जुमले मिलेंगे
राहुल गांधी ने पीएम मोदी की विकसित भारत योजना की कलई खोली, कहा- युवाओं को सिर्फ जुमले मिलेंगे फोटोः सोशल मीडिया

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषित विकसित भारत योजना को लेकर शुक्रवार को उन पर कटाक्ष किया और आरोप लगाया कि उनके पास कोई नया विचार नहीं है और युवाओं को रोजगार नहीं सिर्फ जुमले मिलेंगे। राहुल गांधी संसद के मानसून सत्र के दौरान कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय से पूछे गए लिखित प्रश्न और उनके उत्तर की प्रति भी साझा की।

राहुल गांधी ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "एक लाख करोड़ रुपये का जुमला- सीज़न 2। 11 साल बाद भी मोदी जी के वही पुराने जुमले, वही रटे-रटाए आंकड़े।" उन्होंने कहा कि पिछले साल एक लाख करोड़ से एक करोड़ इंटर्नशिप का वादा किया गया और इस साल फिर एक लाख करोड़ रुपये की नौकरी योजना का वादा किया गया।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया, "सच क्या है? संसद में मेरे सवाल पर सरकार ने माना कि 10 हज़ार से भी कम इंटर्नशिप हुई। मेहनताना इतना कम था कि 90 प्रतिशत युवाओं ने मना कर दिया।" उन्होंने आरोप लगाया, "मोदी जी के पास अब कोई नया आइडिया नहीं बचा। इस सरकार से युवाओं को रोज़गार नहीं, बस जुमले मिलेंगे।"

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए "प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना" की घोषणा की, जिसके तहत निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को 15 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस योजना के तहत एक लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है और इससे लगभग 3.5 करोड़ युवाओं को लाभ मिलेगा। राहुल गांधी ने इसी घोषणा की पोल खोली है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा