
पिछले साल जब केरल के कवालापारा इलाके में कुदरत का कहर बरपा तो भूस्खलन में केरल की के काव्या और कार्तिका का सबकुछ उजड़ गया। राहुल गांधी ने उस दौरान इन छात्राओं से मुलाकात की थी और इनके लिए नए घर का वादा किया था। भूस्खलन में इन दोनों छात्राओं ने अपने सभी रिश्तेदारों और घरबार को खो दिया था। हादसे के वक्त दोनों हॉस्टल में थीं। राहुल गांधी ने सोमवार को इन छात्राओं से किया गया वादा पूरा किया।
उस भूस्खलन में 59 लोगों की जान गई थी। हादसा कवालापारा में भारी बारिश के कारण पहाड़ का एक हिस्सा धसक जाने के कारण हुआ था। ऐसा ही हादसा वायनाड के पुथुआमाला में भी हुआ था जहां 17 लोगों की जान गई थी।
Published: 19 Oct 2020, 10:52 PM IST
सोमवार को राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड का तीन दिन का दौरा शुरु किया। कोझिकोड हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने मल्लपुरम कलेक्ट्रेट में कोविड की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया।
राहुल गांधी करीब 9 महीने बाद अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे हैं। पिछली बार वे जनवरी में यहां आए थे। हादसा होने के फौरन बाद उन्होंने कई दुर्घटना क्षेत्रों का दौरा किया था। वायनाड के जिला कांग्रेस अध्यक्ष आई सी बालाकृष्णन ने बताया कि राहुल गांधी अपने इस तीन दिवसीय दौरे में नेताओं से मिलेंगे। कोरोना की पाबंदियों का ध्यान रखते हुए वे अपने संसदीय क्षेत्र में हो रहे कामों की समीक्षा करेंगे।
Published: 19 Oct 2020, 10:52 PM IST
जिला कांग्रेस समिति का कहना है कि इस दौरान राहुल गांधी का कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होगा। मंगलवार को वे वायनाड जिला कलेक्ट्रेट में कोरोना की समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे और फिर पार्टी नेताओं से मिलेंगे।
Published: 19 Oct 2020, 10:52 PM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 19 Oct 2020, 10:52 PM IST