
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि राहुल गांधी ने बीजेपी का मुकाबला करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने साथ ही कहा कि विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन की किसी भी बैठक में नेतृत्व परिवर्तन के मुद्दे पर अब तक कोई चर्चा नहीं हुई है। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि वह बतौर नेता प्रतिपक्ष अपना काम कर रहे हैं और केंद्र सरकार के साथ-साथ बीजेपी को भी घेर रहे हैं।
Published: undefined
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुलमर्ग में ‘खेलो इंडिया’ शीतकालीन खेल के दौरान एक सवाल के जवाब में यह बात कही, जिसमें उनसे इन खबरों पर प्रतिक्रिया देने को कहा गया था कि ‘इंडिया’ गठबंधन का एक वर्ग विपक्षी गठजोड़ के नेतृत्व के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि कहां इस बारे में बात हो रही है।’’
Published: undefined
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि किसी को भी अपनी राय रखने का अधिकार है। कोई यह नहीं कह सकता कि उन्हें अपने मन की बात कहने का अधिकार नहीं है। लेकिन नेतृत्व के मुद्दे पर अंतिम निर्णय ‘इंडिया’ गठबंधन द्वारा लिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन आखिरकार, जब कोई निर्णय लिया जाएगा, तो वह ‘इंडिया’ गठबंधन द्वारा लिया जाएगा। सभी मिलकर बात करेंगे। आज की तारीख तक, ‘इंडिया’ गठबंधन की किसी भी बैठक में नेतृत्व को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है।’’
Published: undefined
अब्दुल्ला ने आलोचकों को चुनौती देते हुए राहुल गांधी के प्रति अपना समर्थन जताया और सवाल किया कि विपक्ष के नेता से और क्या अपेक्षा की जाती है। अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘मुझे बताइए, बीजेपी का मुकाबला करने में राहुल गांधी में क्या कमी है? वह (राहुल) लगातार बीजेपी को निशाना बनाते रहे हैं, हमेशा बीजेपी का विरोध करते हैं और हर मुद्दे पर सरकार पर प्रहार करते हैं।”
Published: undefined
उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘यही नेता प्रतिपक्ष का काम है। आप राहुल गांधी से और क्या चाहते हैं?’’ यह स्वीकार करते हुए कि कभी-कभी कांग्रेस को चुनाव में सफलता नहीं मिलती, मुख्यमंत्री ने तर्क दिया कि ‘इंडिया’ गठबंधन का काम सरकार को घेरना और बीजेपी का विरोध करना है।अब्दुल्ला ने सवाल किया, ‘‘इस संदर्भ में, क्या कोई मुझे बता सकता है कि राहुल गांधी में क्या कमी है? कोई मुझे बताए कि राहुल गांधी ने ऐसा करने में क्या कोई कसर छोड़ी है?’’
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined