हालात

राहुल गांधी ने न्याय, समानता के लिए ‘सफेद टी-शर्ट मुहिम’ शुरू की, सरकार पर गरीबों से मुंह मोड़ने का आरोप लगाया

राहुल ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों और श्रमिकों से मुंह मोड़ लिया है और उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया है। सरकार का पूरा ध्यान कुछ चुनिंदा पूंजीपतियों को और समृद्ध बनाने पर है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम उन्हें न्याय और अधिकार दिलाने के लिए आवाज उठाएं।

राहुल गांधी ने न्याय, समानता के लिए ‘सफेद टी-शर्ट मुहिम’ शुरू की, सरकार पर गरीबों से मुंह मोड़ने का आरोप लगाया
राहुल गांधी ने न्याय, समानता के लिए ‘सफेद टी-शर्ट मुहिम’ शुरू की, सरकार पर गरीबों से मुंह मोड़ने का आरोप लगाया फोटोः सोशल मीडिया

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आम लोगों के अधिकारों की वकालत करते हुए रविवार को ‘सफेद टी-शर्ट मुहिम’ शुरू करने की घोषणा की और केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर गरीबों से मुंह मोड़ने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, यह मुहिम शुरू करने की घोषणा की और लोगों से इसका हिस्सा बनने का आग्रह किया।

Published: undefined

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो ‘वॉयसओवर’ में कहा, ‘‘यदि आप आर्थिक न्याय में विश्वास करते हैं, संपत्ति की बढ़ती असमानताओं का विरोध करते हैं, सामाजिक समानता के लिए लड़ते हैं, सभी प्रकार के भेदभाव को अस्वीकार करते हैं और हमारे देश में शांति एवं स्थिरता के लिए प्रयासरत हैं, तो सफेद टी-शर्ट पहनें और मुहिम में शामिल हों।’’

Published: undefined

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘आज मोदी सरकार ने गरीबों और श्रमिक वर्ग से मुंह मोड़ लिया है और उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया है। सरकार का पूरा ध्यान कुछ चुनिंदा पूंजीपतियों को और समृद्ध बनाने पर है।’’ उन्होंने कहा कि इसके कारण असमानता लगातार बढ़ रही है और ‘‘अपने खून-पसीने से देश को सींचने वाले’’ श्रमिकों की स्थिति खराब होती जा रही है और वे विभिन्न प्रकार के अन्याय और अत्याचार सहने को मजबूर हैं।

Published: undefined

कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘‘ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम उन्हें न्याय और अधिकार दिलाने के लिए आवाज उठाएं। इसी सोच के साथ हम ‘सफेद टी-शर्ट मुहिम शुरू कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं युवाओं और मजदूर वर्ग के साथियों से इस मुहिम में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील करता हूं।’’

Published: undefined

उन्होंने लोगों से इस मुहिम में शामिल होने की अपील करते हुए, इसके बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए एक मोबाइल नंबर और एक वेबसाइट का लिंक भी साझा किया। ‘व्हाइट टी-शर्ट मूवमेंट’ (सफेद टी-शर्ट मुहिम) की वेबसाइट के अनुसार, ‘सफेद टी-शर्ट’ पार्टी के पांच मार्गदर्शक सिद्धांतों- करुणा, एकता, अहिंसा, समानता और सभी के लिए प्रगति- का प्रतीक है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बंगालः बीजेपी सरकार की सफलता विपक्ष की खरीद-फरोख्त तक ही सीमित... अभिषेक बनर्जी ने दो महीने पर कसा तंज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 जहाजों पर हमला और तुर्किये से प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी की गई: सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा