हालात

पटना कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोस्टर में लिखा- वापस लें इस्तीफा वरना कर लेंगे आत्मदाह

राहुल गांधी पर इस्तीफा वापस लेने के लिए अभी भी दबाव बनाया जा रहा है। इसको लेकर बिहार के पटना में पोस्टर लगे हैं कि अगर राहुल गांधी ने इस्तीफा वापस नहीं लिया तो कांग्रेस कार्यकर्ता आत्मदाह कर लेंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार राहुल गांधी आज बिहार के पटना पहुंचे। इस्तीफा देने के बाद से ही उनके ऊपर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से वापस लेने का लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इसको लेकर बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से पोस्टर लगाया गया है। जहां लिखा गया है कि राहुल गांधी अपना इस्तीफा वापस नहीं लेंगे तो कांग्रेस कार्यकर्ता आत्मदाह कर लेंगे।

Published: 06 Jul 2019, 2:15 PM IST

खबरों के मुताबिक, पटना के कई जगहों पर राहुल गांधी के समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं। एक दूसरे पोस्टर में लिखा गया है कि राहुल गांधी अपने इस्तीफे पर निश्चित तौर पर विचार करें। एक और पोस्टर में राहुल गांधी की बड़ी तस्वीर लगाकर लिखा गया है कि हम लड़ेंगे और हम जीतेंगे।

Published: 06 Jul 2019, 2:15 PM IST

इससे पहले मंगलवार को राहुल गांधी से अपना फैसला बदलने की गुहार लगाते हुए पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर धरने पर बैठ गए थे। कार्यकर्ताओं ने मांग करते हुए कहा था कि राहुल गांधी अपना फैसला वापस लें।

Published: 06 Jul 2019, 2:15 PM IST

इतना ही नहीं कांग्रेस मुख्यालय पर जारी धरने में एक कार्यकर्ता ने राहुल गांधी के फैसले के विरोध में आत्महत्या करने की कोशिश की थी। राहुल गांधी से इस्तीफा वापस लेने की मांग करते हुए अचानक से कार्यकर्ता ने कांग्रेस मुख्यालय के सामने एक पेड़ पर खुद को लटकाकर फांसी देने की कोशिश की थी।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी को मनाने के लिए धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता, एक ने की फांसी लगाने की कोशिश

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी मानहानि के मामले में आज पटना सिविल कोर्ट में पेश होंगे। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के जरिए दायर मानहानि मामले की सुनवाई आज कोर्ट में है।

Published: 06 Jul 2019, 2:15 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 06 Jul 2019, 2:15 PM IST