हालात

स्विट्जरलैंड के दावोस से लौटे पीएम मोदी को राहुल ने काले धन की दिलाई याद, पूछा, क्या कुछ लेकर आए प्लेन में?

स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच में हिस्सा लेने के बाद भारत लौटे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने काले धन के सवाल को लेकर तंज कसा है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  दावोस से लौटे पीएम मोदी को राहुल ने काले धन की दिलाई याद

स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच में हिस्सा लेने के बाद भारत लौटे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने काले धन के सवाल को लेकर तंज कसा है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, “प्रिय प्रधानमंत्री, स्विट्जरलैंड से भारत आने पर आपका स्वागत। काले धन पर आपके वादे की आपको याद दिलाना चाहता हूं। भारत के युवा इस बात का इंतजार कर रहे थे कि आप अपने प्लेन में कुछ काला धन वापस लेकर आए हैं क्या?”

देखते ही देखते राहुल गांधी का यह ट्वीट वायरल हो गया है। इसकी वजह यह है कि 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी के प्रचार का सबसे अहम हिस्सा विदेशों में जमा काले धन को वापस लाने का वादा था। इसके साथ-साथ पीएम मोदी ने यह वादा भी किया था कि उस पैसे के आने के बाद भारत के लोगों के बैंक खाते में 15-15 लाख रुपये डाले जाएंगे। लेकिन मोदी सरकार बने लगभग 4 साल होने को आए और पीएम मोदी के यह दोनों वादे पूरे होने तो दूर, उसकी भनक भी कहीं सुनाई नहीं दे रही है।

इसी पर निशाना साधते हुए राहुल का यह ट्वीट आया है। यहां यह गौर करने की बात है कि स्विट्जरलैंड के ‘सुरक्षित स्वर्ग’ कहे जाने वाले बैंकों में ही भारतीय कारोबारियों का बहुत सारा काला धन जमा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • तेजस्वी यादव का चुनाव आयोग और बीजेपी पर हमला, कहा- बिहार और बंगाल में हुए फर्जी चुनाव, फिर से कराने की मांग

  • ,
  • खेल: रिंकू सिंह ने विराट-रोहित को लेकर किया बड़ा दावा और जसपाल राणा को याद करके भावुक हुई मनु भाकर

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, श्रीकाकुलम में राज्य रानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 छात्रों की मौत

  • ,
  • प्रियंका गांधी भड़कीं, 'अगर चुनाव आयुक्तों को जानकारी थी और उन्होंने इजाजत दी, तो यह लोकतंत्र पर हमला'

  • ,
  • चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति मामले पर सुप्रीम कोर्ट में मतभेद, पीठ के दोनों जजों की राय अलग, जानें अब क्या होगा?