हालात

बंगाल के मालदा में राहुल गांधी बोले- BJP-RSS की ‘नफरत भरी सोच’ संविधान को नष्ट कर रही है

राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में बेरोजगारी के लिए तृणमूल कांग्रेस को भी जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल ने बंगाल के सभी उद्योगों को बंद कर दिया और सिंडिकेट के जरिए राज्य चला रही है।

बंगाल के मालदा में राहुल गांधी बोले- BJP-RSS की ‘नफरत भरी सोच’ संविधान को नष्ट कर रही है
बंगाल के मालदा में राहुल गांधी बोले- BJP-RSS की ‘नफरत भरी सोच’ संविधान को नष्ट कर रही है फोटोः सोशल मीडिया

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए मंगलवार को रायगंज और मालदा में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी और टीएमसी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस की ‘‘नफरत भरी सोच’’ संविधान को नष्ट कर रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस राज्य के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के अपने वादे को पूरा करने में विफल रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि ममता बनर्जी सरकार ने बेरोजगारी भत्ते का वादा किया था जिसके लिए 84 लाख युवाओं ने आवेदन किया। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पांच लाख लोगों को नौकरियां देने का वादा किया था। लेकिन 84 लाख युवाओं ने बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन किया है।’’

Published: undefined

राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधते हुए उन पर ‘‘नफरत भरी सोच’’ से संविधान को नष्ट करने और ‘‘वोट चोरी में लिप्त’’ होने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को ‘‘असंवैधानिक’’ करार दिया और आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस को जहां भी मौका मिलता है, वे संविधान पर हमला करते हैं।

कांग्रेस नेता ने बीजेपी पर चुनाव जीतने के लिए धर्म और जाति के नाम पर एक समुदाय को दूसरे के खिलाफ भड़काने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद, एसआईआर के तहत मतदाता सूची से गलत तरीके से हटाए गए लोगों के नाम बहाल कर दिए जाएंगे।

Published: undefined

उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस पूरे देश में बीजेपी का मुकाबला नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो बीजेपी के खिलाफ मुकाबला कर सकती है और उसे हरा सकती है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में बेरोजगारी के लिए तृणमूल को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘तृणमूल ने बंगाल के सभी उद्योगों को बंद कर दिया और सिंडिकेट के जरिए राज्य चला रही है।’’

उन्होंने कहा कि केंद्र में बीजेपी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने बंगाल के लिए बकाया दो लाख करोड़ रुपये नहीं दिए हैं और मनरेगा के तहत राज्य को कोष से भी वंचित रखा है। उन्होंने कहा, ‘‘भ्रष्टाचार के मामले में तृणमूल भी पीछे नहीं है।’’ शारदा और रोज वैली जैसे पोंजी घोटालों का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि “तृणमूल सदस्यों द्वारा संचालित सिंडिकेट” भ्रष्टाचार से लाभ उठाते हैं। उन्होंने तृणमूल पर हिंसा में शामिल होने और झूठे वादे करने का भी आरोप लगाया।

Published: undefined

राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘इससे छोटे और मध्यम आकार के उद्योग बंद हो जाएंगे और भारत में रोजगार का नुकसान होगा।’’ उन्होंने दावा किया कि विवादित एप्स्टीन फाइलों के 35 लाख दस्तावेज अभी तक सार्वजनिक नहीं किए गए हैं, और इसकी कुंजी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास है।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी का नियंत्रण ट्रंप के हाथों में है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के कृषि क्षेत्र को अमेरिका के लिए खोल दिया है, जिससे उसे भारत में अपनी कृषि उपज बेचने की अनुमति मिल गई है।

Published: undefined

एक समय कांग्रेस के गढ़ रहे मालदा में रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘भारत का कृषि क्षेत्र तबाह हो जाएगा। मोदी ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते में भारत को बेच दिया। वह देशभक्त नहीं, देशद्रोही हैं।’’ कांग्रेस नेता ने मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर वाशिंगटन के दबाव के आगे झुककर भारत की ऊर्जा सुरक्षा को अमेरिका के हवाले करने का भी आरोप लगाया।

Published: undefined

राहुल गांधी ने कहा कि डेटा सुरक्षा सर्वोपरि है क्योंकि किसी देश की ताकत इसी पर टिकी होती है। उन्होंने केंद्र सरकार पर भारत का डेटा अमेरिका को सौंपने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को गंभीर नुकसान पहुंचा है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने अमेरिका को 95 लाख करोड़ रुपये का सामान खरीदने का वादा किया है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर अमेरिकी सामान सुनामी की तरह भारत में आ जाए, तो हमारे देश के छोटे और मध्यम आकार के कारखाने बंद हो जाएंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इससे बंगाल को दोहरा नुकसान होगा क्योंकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले ही राज्य में उद्योगों को बंद कर चुकी हैं।’’

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: बिहार में नीतीश ने सीएम पद से इस्तीफा दिया, सम्राट चौधरी को BJP विधायक दल का नेता चुना गया

  • ,
  • सिनेजीवन: आशा भोसले को याद कर पोती जनाई भोसले हुईं भावुक और आलिया ने खास अंदाज में रणबीर को विश की शादी की सालगिरह

  • ,
  • बिहारः नीतीश ने दिया इस्तीफा, सम्राट चौधरी चुने गए BJP विधायक दल के नेता, बुधवार को लेंगे सीएम पद की शपथ

  • ,
  • पंचायत और शहरी निकाय चुनाव को लकर पायलट और गहलोत का राजस्थान सरकार पर हमला, राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग

  • ,
  • कोविड के टीके के कारण हुई थी शेन वार्न की मौत... दिग्गज क्रिकेटर के बेटे ने निधन के चार साल बाद किया दावा