हालात

लंदन में दिए गए बयानों पर राहुल गांधी बोले- मैंने नहीं दिया भारत विरोधी बयान, मौका दिया गया तो सदन में रखूंगा बात

राहुल गांधी ने कहा कि मैंने कुछ भी भारत-विरोधी नहीं कहा है। राहुल ने कहा कि अगर उन्हें बोलने का मौका मिला तो मुझे जो लगता है वह कहूंगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज संसद पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे जब लंदन में दिए बयानों को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि मैंने कुछ भी भारत विरोधी नहीं कहा है। राहुल ने कहा कि अगर उन्हें बोलने का मौका मिला तो मुझे जो लगता है वह कहूंगा।

आपको बता दें, पिछले दिनों लंदन यात्रा पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम में आरोप लगाया था कि भारतीय लोकतांत्रिक ढांचों पर लगातार ‘बर्बर हमले’ हो रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि देश की संस्थाओं पर व्यापक हमला हो रहा है। हालांकि कांग्रेस नेता की ओर से की गई टिप्पणियों को लेकर बीजेपी के सांसद संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में दोनों सदनों में लगातार हंगामा कर रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: भारत ने 405 रन के ऐतिहासिक लक्ष्य का पीछा कर वेस्टइंडीज को हराया, कप्तान गिल ने लगाया दोहरा शतक

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं ने खोला मोर्चा, गांधी जयंती पर विशाल प्रदर्शन का ऐलान

  • ,
  • प्रधानमंत्री मोदी सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ, उनका पूरा तंत्र शिक्षा से नफरत करता है: राहुल गांधी

  • ,
  • नंदीग्राम उपचुनावः कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा, बोले- पुलिस ने नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया

  • ,
  • एशियन गेम्स: महिला हॉकी टीम ने मेडल किया पक्का, साउथ कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची, चीन से होगा सामना