मी टू अभियान के लपेटे में फिल्म, राजनीति और मीडिया जगत की कई हस्तियां आ चुकी हैं। पूर्व पत्रकार और केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर एक के बाद एक कई महिलाओं, पूर्व पत्रकारों ने यौन हमले का आरोप लगाया है। कांग्रेस इस मामले को लेकर जांच और एमजे अकबर के इस्तीफे की मांग कर रही है।
Published: 12 Oct 2018, 1:45 PM IST
महिलाओं के इस कैंपेन का कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज समर्थन किया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “समय आ गया है कि सभी लोग महिलाओं के साथ सम्मान और गरिमा से पेश आने का तरीका सीखें। मुझे खुशी है कि ऐसा नहीं करने वालों के लिए अब जगह खत्म हो रही है। बदलाव लाने के लिए सच को बुलंद और स्पष्ट तौर पर कहने की जरूरत है।”
गौरतलब है कि मी टू अभियान के तहत महिलाएं हिम्मत दिखाकर सामने आ रही हैं और अपने साथ यौन उत्पीड़न करने वाले प्रभावशाली लोगों के बारे में सार्वजनिक तौर पर बयान दे रही हैं। कई बड़ी हस्तियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं और कई लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज कराए गए हैं।
Published: 12 Oct 2018, 1:45 PM IST
भारत में यह अभियान तब चर्चित हुआ जब फिल्म अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने जाने माने अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन हमले का आरोप लगाया। इस अभियान के तहत फिल्म निर्माता और निर्देशक सुभाष घई, ‘संस्कारी बाबू’ के नाम से चर्चित आलोकनाथ पर भी रेप के आरोप लगे हैं। इस अभियान में आरोप लगने वालों की फेहरसित बढ़ती जा रही है।
इसे भी पढ़ें: ‘हैशटैग मीटू’ के तहत अकबर पर लगे आरोपों पर सुषमा की चुप्पी, लेकिन मेनका ने कहा जांच तो होनी चाहिए
हैशटैग मीटू के जरिए लेखिका विनता नंदा ने बयां किया दर्द, ‘संस्कारी’ आलोक नाथ पर लगाया रेप का आरोप
Published: 12 Oct 2018, 1:45 PM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 12 Oct 2018, 1:45 PM IST