
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में गैस, पेट्रोल-डीजल और सरकारी कंपनियों को निजी हाथों में देने को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “केंद्र सरकार की दोनों हाथों से दिनदहाड़े लूट-
1. गैस-डीजल-पेट्रोल पर जबरदस्त टैक्स वसूली।
2. मित्रों को PSU-PSB बेचकर जनता से हिस्सेदारी, रोजगार और सुविधाएं छीनना।
पीएम का एक ही कायदा, देश फूंककर मित्रों का फायदा।”
राहुल गांधी और उनकी पार्टी कांग्रेस लगातार देश में तेल की बढ़ती कीतमों का मुद्दा उठा रही है और सरकार से जनता को राहत देने की मांग कर रही है। इससे पहले भी राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधाते हुए कहा था कि एलपीजी, पेट्रोल, और डीजल पर आम जन से अंधाधुंध टैक्स वसूली करके केंद्र सरकार अपने ‘मित्र’ वर्ग का टैक्स व कर्ज माफ कर रही है।
देश में इस साल अब तक पेट्रोल और डीजल के भाव में क्रमश: 7.46 रुपये और 7.60 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए लीटर हो गई है। बढ़ती ईंधन की कीमतें भारत में मांग की स्थिति को प्रभावित कर रही है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में लगातार दूसरे महीने देश में ईंधन की खपत में तेजी से गिरावट देखी गई।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 14 Mar 2021, 11:42 AM IST