हालात

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तंज, ‘केंद्र की उपलब्धियों से देश कोरोना की लड़ाई में बना ‘आत्मनिर्भर’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला। राहुल गांधी ने कोरोना काल में ‘सरकार की उपलब्धियां’ गिनाते हुए उस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सरकार की उपलब्धियों के चलते देश कोरोना की लड़ाई में ‘आत्मनिर्भर’ है। 

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

देश में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार को एक बार फिर घेरा है। उन्होंने तंज कसते हुए ट्वीट किया। राहुल गांधी ने लिखा, “कोरोना काल में सरकार की उपलब्धियां:

● फरवरी- नमस्ते ट्रंप

● मार्च- MP में सरकार गिराई

● अप्रैल- मोमबत्ती जलवाई

● मई- सरकार की 6वीं सालगिरह

● जून- बिहार में वर्चुअल रैली

● जुलाई- राजस्थान सरकार गिराने की कोशिश

इसी लिए देश कोरोना की लड़ाई में 'आत्मनिर्भर' है।”

Published: 21 Jul 2020, 11:29 AM IST

कोरोना संकट, लद्दाख में चीन के साथ तनाव, इन दोनों मुद्दों पर राहुल गांधी सरकार पर लगातार हमलावर हैं। राहुल गांधी ने सोमवार को एक वीडियो जारी कर पीएम मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री ने अपनी 'एक नकली मजबूत छवि' गढ़ी है और यह देश की सबसे बड़ी कमजोरी बन गई है।

Published: 21 Jul 2020, 11:29 AM IST

राहुल गांधी ने भारत चीन सीमा विवाद पर कहा था, “यह सिर्फ एक सीमा विवाद नहीं है। मेरी चिंता यह है कि चीनी आज हमारे इलाके में बैठे हैं। ऐसे में सवाल यह है कि चीन की सामरिक रणनीति क्या है? चीन बगैर रणनीतिक सोच के कोई कदम नहीं उठाते। चीन के दिमाग में संसार का नक्शा खिंचा हुआ है और वह अपने हिसाब से उसे आकार दे रहा है। वह दुनिया बदलना चाहता है।

इसे भी पढ़ें: पीएम ने सत्ता में आने के लिए गढ़ी नकली मजबूत छवि, अब यही भारत की सबसे बड़ी कमजोरी है: राहुल गांधी

इसे भी पढ़ें: कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 37148 नए केस, 587 लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 1155191 हुई

Published: 21 Jul 2020, 11:29 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 21 Jul 2020, 11:29 AM IST