हालात

राहुल गांधी 29 जून को जाएंगे मणिपुर, राहत शिविरों का करेंगे दौरा, सिविल सोसायटी के लोगों से करेंगे मुलाकात

के सी वेणुगोपाल ने कहा कि मणिपुर पिछले लगभग दो महीने से जल रहा है और उसे एक उपचारात्मक स्पर्श की सख्त जरूरत है ताकि समाज संघर्ष से शांति की ओर बढ़ सके। यह एक मानवीय त्रासदी है और यह हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम नफरत की नहीं बल्कि प्यार की ताकत बनें।

राहुल गांधी 29 जून को जाएंगे मणिपुर, राहत  शिविरों का करेंगे दौरा
राहुल गांधी 29 जून को जाएंगे मणिपुर, राहत शिविरों का करेंगे दौरा फोटोः सोशल मीडिया

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 29 और 30 जून को हिंसा प्रभावित पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर का दौरा करेंगे। राज्य की अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी राहत शिविरों का दौरा करेंगे और इंफाल और चुराचांदपुर में नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के साथ हिंसा के मुद्दे पर बातचीत करेंगे। यहां बता दें कि राज्य में करीब दो महीने से जातीय हिंसा जारी है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राहुल गांधी के दौरे की जानकारी देते हुए ट्वीट किया कि राहुल गांधी 29-30 जून को हिंसा प्रभावित मणिपुर के दौरे पर रहेंगे। वह अपनी यात्रा के दौरान राहत शिविरों का दौरा करेंगे और इंफाल और चुराचांदपुर में नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे।

के सी वेणुगोपाल ने कहा कि मणिपुर पिछले लगभग दो महीने से जल रहा है और उसे एक उपचारात्मक स्पर्श की सख्त जरूरत है ताकि समाज संघर्ष से शांति की ओर बढ़ सके। यह एक मानवीय त्रासदी है और यह हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम नफरत की नहीं बल्कि प्यार की ताकत बनें।

मणिपुर में 3 मई को मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हिंसा भड़क उठी थी, जो जातीय हिंसा में तब्दील होकर राज्य के अधिकांश जिलों में पहुंच गई और अभी भी जारी है। हिंसा फैलने के बाद से अब तक 120 से अधिक लोगों की जान चली गई है। वहीं 400 से अधिक लोग हिंसा में घायल हुए हैं। इसके अलावा हिंसा में बड़े पैमाने पर घरों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है और कई हजार लोग दूसरे राज्य में पलायन के लिए मजबूर हुए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 27 Jun 2023, 9:12 PM IST

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत