हालात

राहुल गांधी कल पुंछ का करेंगे दौरा, पाकिस्तान की गोलाबारी में मारे गए लोगों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि राहुल गांधी कल यानी 24 मई को पुंछ का दौरा करेंगे, जहां वे हाल ही में पाकिस्तान की गोलाबारी में मारे गए लोगों के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात करेंगे।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपना अमेरिकी दौरा रद्द कर दिया था। वह सीधे स्वदेश लौट आए थे। उसके बाद से उनकी लगातार यह कोशिश रही थी कि वह पहलगाम हमले के पीड़ितों से मिलें और मुश्किल घड़ी में उनका साथ दें।

अब राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर के पुंछ जाएंगे। इस संबंध में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी कल यानी 24 मई को पुंछ का दौरा करेंगे, जहां वे हाल ही में पाकिस्तान की गोलाबारी में मारे गए लोगों के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात करेंगे।

इससे पहले, 25 अप्रैल को राहुल गांधी श्रीनगर गए थे, जहां उन्होंने पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले में घायल लोगों और अन्य संबंधित पक्षों से मुलाकात की थी। उन्होंने उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की थी।

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला था। हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। यह हमला 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे घातक हमला था। 

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: INDIA गठबंधन का ‘जन-महाभियोग’, खड़गे ने रखा CEC के खिलाफ प्रस्ताव, मीरा बोलीं- निष्पक्ष नहीं ज्ञानेश

  • ,
  • सिनेजीवन: आलोचकों पर बरसे दिलजीत दोसांझ और 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने पर बेटे ने यश से पूछा सवाल

  • ,
  • कांग्रेस ने IDBI बिक्री प्रक्रिया की पारदर्शिता पर उठाए सवाल, जयराम बोले- फेयरफैक्स की बोली खुलने वाले दिन ही...

  • ,
  • नहीं रहे 'कांटे' और 'काबिल' के डायरेक्टर संजय गुप्ता, 59 साल की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में पसरा मातम

  • ,
  • मानहानि केस: यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली की अदालत ने जारी किया नया जमानती वारंट