हालात

राहुल गांधी की मांग- हर नागरिक को मुफ्त में मिले वैक्सीन, उम्मीद है इस बार ऐसा होगा

कोरोनावायरस महामारी के खिलाफ 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग 1 मई से अपना टीकाकरण करा सकेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हर नागरिक का मुफ्त में टीकाकरण कराए जाने की मांग रखी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

कोरोनावायरस महामारी के खिलाफ 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग 1 मई से अपना टीकाकरण करा सकेंगे। इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू किए जाने के एक दिन बाद गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हर नागरिक का मुफ्त में टीकाकरण कराए जाने की मांग रखी है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, "भारत को मुफ्त में वैक्सीन मिलनी चाहिए। सभी नागरिकों का टीकाकरण मुफ्त में कराया जाना चाहिए। उम्मीद करता हूं कि इन्हें इस बार यह मिले। हैशटैगवैक्सीन।"

Published: undefined

कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ तीसरे चरण के टीकाकरण की प्रक्रिया शनिवार से शुरू होने वाली है। इसके लिए पहले ही दिन 1.55 करोड़ से अधिक लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है। इस दौरान 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण कराया जाएगा।

Published: undefined

कोविड डैशबोर्ड के अनुसार गुरुवार को टीकाकरण के तीसरे चरण के लिए 23 लाख से अधिक लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है। गुरुवार को सुबह लगभग 10.30 बजे तक 23,82,756 लोगों ने टीकाकरण के लिए अपना पंजीकरण कराया।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined