हालात

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में इत्र कारोबारी के घर छापेमारी खत्म, 19 करोड़ रुपये कैश समेत बड़ी मात्रा में सोना बरामद

इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कई ठिकानों पर की गई छापेमारी में अब तक 257 करोड़ से ज्यादा कैश और भारी मात्रा में सोना-चांदी बरामद की गई है। साथ ही कई अहम दस्तावेज भी मिले हैं। 50 घंटे से भी ज्यादा लंबी पूछताछ के बाद रविवार को उसे गिरफ्तार किया गया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर पर डीजीजीआई की छापेमारी खत्म हो गई है। डीजीजीआई के एडिशनल डायरेक्टर जाकिर हुसैन ने कहा कि हमें यहां से जो सोना मिला है उसे हमने डीआरआई को सौंप दिया है और बरामद 19 करोड़ रुपये कैश हमने एसबीआई में जमा किया है। आगे की जांच जारी है।

इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कई ठिकानों पर की गई छापेमारी में अब तक 257 करोड़ से ज्यादा कैश और भारी मात्रा में सोना-चांदी बरामद की गई है। साथ ही कई अहम दस्तावेज भी मिले हैं। 50 घंटे से भी ज्यादा लंबी पूछताछ के बाद रविवार को पीयूष जैन को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पीयूष कानपुर के काकादेव थाने में रखा गया।

इत्र कारोबारी के ठिकानों से कैश बरामदगी से अफसर भी दंग रह गए। कबी एक छोटे से मकान में रहने वाले पीयूष जैन के पास आज देश से लेकर विदेश तक में संपत्तियां हैं। जांच एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि आखिर पीयूष जैन ने कैसे इतनी बेतहाशा कमाई की, जिससे मकान की दीवारों से लेकर तहखानों में नोटों को छिपाना पड़ा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के कैंप में घुसा विस्फोटकों से भरा ट्रक, जोरदार धमाका, दर्जनों जवानों की मौत

  • ,
  • नॉर्वे की पत्रकार का वीजा रद्द होने पर कांग्रेस, TMC, एडिटर्स गिल्ड ने सरकार को घेरा, पूछा- सवालों से डर क्यों?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: महंगाई को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, 'जनता को राहत देने के बजाय बोझ बढ़ा रही मोदी सरकार

  • ,
  • दुनिया की खबरें: नेपाल में पहाड़ी से एक बस के गहरी खाई में गिरी,14 लोगों की मौत, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा वॉशिंगटन

  • ,
  • पंजाब चुनाव: 'आप' ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, सीएम मान बोले- काम करने वालों को मिला टिकट