हालात

कृषि कानूनों के खिलाफ कल किसानों का रेल रोको अभियान, राकेश टिकैत ने किया ये ऐलान...

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, “कल रेल रोको अभियान 12 बसे से 3-4 बजे तक रहेगा। हम तो रेल चलाने की बात कर रहे हैं। अगर रेल रोकेंगे तो संदेश देंगे कि रेल चले। गांव के लोग अपने हिसाब से रेल रोको अभियान का संचालन कर लेंगे।”

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

किसान नेता राकेश टिकैत अब ट्रेनों का चक्का जाम करेंगे। उन्होंने ऐलान किया कि कल देश के किसान ट्रेनों को रोककर सरकार को कड़ा संदेश देंगे। उन्होंने कहा कि ट्रेन रोको अभियान कल 12 बजे से चार बजे तक रहेगा।

राकेश टिकैत ने कहा कि हम तो ट्रेन चलाने की बात कर रहे हैं। अगर ट्रेन रोकेंगे तो संदेश देंगे कि ट्रेन चले। उन्होंने गांव के लोगों से भी इस अभियान में जुड़ने का आह्वान किया है। कहा कि गांव के लोग अपने हिसाब से रेल रोको अभियान का संचालन कर लेंगे। 

बता दें कि पिछली बार ‘चक्‍का जाम’ में जहां किसानों ने दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तराखंड को छूट दी गई थी, इस बार किसान ऐसी कोई रियायत नहीं देने के मूड में हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: समंदर में भिड़े भारत-PAK के जहाज, MEA ने पाक राजनियक को किया तलब, हूती ने कहा- मक्का पर नहीं दागा ड्रोन

  • ,
  • सऊदी अरब और हूतियों के बीच तनाव बढ़ा; मक्का की तरफ ड्रोन भेजने का दावा, क्राउन प्रिंस ने मिस्त्र से लगाई मदद की गुहार

  • ,
  • तमिलनाडु में अब कक्षा 8 तक के बच्चों को मिलेगा मुफ्त नाश्ता, 22 सितंबर से बढ़ेगी कामराज ब्रेकफास्ट योजना

  • ,
  • पाकिस्तान में लगाने वाला है ‘स्मार्ट लॉकडाउन’?, पश्चिम एशिया संघर्ष के चलते ईंधन की खपत पर लगाम लगाने की तैयारी

  • ,
  • मौसम अपडेट: महाराष्ट्र से लेकर एमपी तक बदलेगा मौसम, 18 राज्यों में भारी बारिश के साथ तेज हवाओं की चेतावनी