हालात

भीषण गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली वालों को बारिश से राहत, गिरा तापमान, IMD बोला- हफ्ते भर मौसम रहेगा खुशगवार

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 31 जुलाई तक एनसीआर में बारिश होने की संभावना लगातार बनी हुई है। जिसके चलते पारे में गिरावट दर्ज की जाएगी

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

भीषण गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली एनसीआर को अब राहत की बारिश मिलती दिखाई दे रही है। आने वाले अगले 7 दिनों तक एनसीआर के लोगों के लिए मौसम सुहावना रहने वाला है।

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 31 जुलाई तक एनसीआर में बारिश होने की संभावना लगातार बनी हुई है। जिसके चलते पारे में गिरावट दर्ज की जाएगी और अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 25 जुलाई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा साथी आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश का सामना लोगों को करना पड़ेगा।

Published: undefined

26 जुलाई को भी एनसीआर में मौसम कुछ ऐसा ही रहने वाला है लेकिन पारे में कुछ बढ़ोतरी जरूर दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। ठीक ऐसे ही 27, 28 और 29 जुलाई तक मौसम एनसीआर वालों के लिए सुहावना ही बना रहेगा। जिसमें अधिकतम पर 35 डिग्री और न्यूनतम पर 27 और 26 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

30 और 31 जुलाई को मौसम विभाग के मुताबिक तेज बारिश और तूफान की आशंका जताई गई है। जिसकी वजह से पारे में गिरावट दर्ज की जाएगी। गौरतलब है कि बीते दिनों भीषण गर्मी की मार झेल रहे एनसीआर वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

कुछ दिन पहले हुई बारिश की वजह से तापमान में गिरावट जरूर दर्ज की गई थी लेकिन उमस और गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल था। लगातार 7 दिनों तक अगर एनसीआर में ऐसे ही हल्की बारिश होती है तो लोगों के लिए मौसम सुहावना हो जाएगा। लेकिन अगर भारी बारिश होती है तो एनसीआर में लोगों को जगह-जगह जल भराव और जाम का भी सामना करना पड़ेगा।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश, पहाड़ों में बर्फबारी से गिरा तापमान

  • ,
  • केरल चुनाव: कांग्रेस ने 37 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, जानें किस दिग्गज को कहां से मिला टिकट

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अमेरिका-इजराइल युद्ध से ऊर्जा बाजारों में मची उथल-पुथल, अमेरिका ईरान के तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है

  • ,
  • असम चुनाव: कांग्रेस ने कांग्रेस ने 22 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, जानें किसे कहां से मिला टिकट

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान ने इजराइल के हमले के बाद खाड़ी में गैस फील्ड और रिफाइनरियों पर किए हमले और ट्रंप की धमकी