हालात

बिहार में बारिश, बाढ़ और आफत: विकास के दावों की खुली पोल! दूल्हे ने अपनी गोद में उठाकर दुल्हन को पार कराई नदी

पिछले करीब दो दशक से बिहार में होने वाले किसी भी चुनाव में नेताओं द्वारा कथित सुशासन के नाम पर मतदाताओं को रिझाने का काम किया जाता रहा है, लेकिन किशनगंज की यह तस्वीर बिहार के विकास के दावे की पोल खोल रही है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

शादी के बाद दूल्हे के साथ नई नवेली दुल्हन को अक्सर आपने ससुराल जाते चमचमाती लग्जरी कार से देखा होगा, लेकिन बिहार में इस बार बरसात में दूल्हे को अपनी दुल्हन को नदी पार करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। ऐसा ही मामला बिहार के किशनगंज में देखने को मिला है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पिछले करीब दो दशक से बिहार में होने वाले किसी भी चुनाव में नेताओं द्वारा कथित सुशासन के नाम पर मतदाताओं को रिझाने का काम किया जाता रहा है, लेकिन किशनगंज की यह तस्वीर बिहार के विकास के दावे की पोल खोल रही है। बताया जाता है कि यह वायरल वीडियो किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड के सिंघीमारी पंचायत के पलसा घाट की है।

कहा जा रहा है कि लोहागड़ा गांव से एक बारात पलसा गांव आई थी। विवाह संपन्न होने के बाद जब दूल्हा अपने मन में कई सपने संजोए अपनी नई नवेली दुल्हन को विदा कराकर अपने घर ला रहा था, तब कनकई नदी का जलप्रवाह बढ गया।

बारात में शामिल लोगों ने नदी पार करने के लिए नाव का सहारा लिया, लेकिन जब नदी के किनारे नाव पहुंची तब नाव ने भी इस नवदंपति का साथ छोड दिया। नाव भी कम पानी होने के कारण नदी के किनारे नहीं जा सकी।

नदी की धार में अन्य बाराती तो आसानी से पार कर गए लेकिन नई नवेली दुल्हन को नदी पार करना इतना आसान नहीं था। नाव में घूंघट निकाले दुल्हन को असमंजस में पाकर नदी पार कराने के लिए दूल्हे ने अपनी गोद में उठा लिया। नाव का सफर समाप्त होने के बाद दुल्हन को नदी पार कराने के लिए दूल्हा ने उसे अपनी गोद में उठाकर नदी पार कराया।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दूल्हे ने गोद में उठाकर अपनी जीवनसंगिनी को नदी पार करा रहा है। बहरहाल, यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह के कमेंटस भी कर रहे हैं । लोग इस घटना की जमकर चर्चा भी कर रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार