हालात

जम्मू-कश्मीर में बारिश से तबाही! वैष्णो देवी में इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन, कई लोगों के घायल होने की आशंका

माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले रास्ते में अर्द्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के नजदीक भूस्खलन की घटना हुई है और बचाव अभियान जारी है। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश से तबाही मची हुई है। इस बीच रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले रास्ते पर भूस्खलन की खबर है। इसमें कुछ लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अर्द्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के नजदीक भूस्खलन की घटना हुई है और बचाव अभियान जारी है।

माता वैष्णो देवी की यात्रा रोकी गई

श्राइन बोर्ड के एक प्रवक्ता ने कहा, "श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्थिति सामान्य होने पर वैष्णो देवी की यात्रा फिर से शुरू की जाएगी।" प्रशासन ने श्रद्धालुओं से किसी तरह के अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही है। साथ ही श्राइन बोर्ड के आधिकारिक माध्यमों से जारी अपडेट का पालन करने का आग्रह किया है।

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से तबाही

जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी मूसलाधार बारिश हो रही है जिसकी वजह से त्रिकूटा की पहाड़ी पर भूस्खलन की यह घटना हुई है। जम्मू कश्मीर में लगभग सभी नदियां और नाले खतरे के निशान से ऊपर या उसके करीब बह रहे हैं, जिससे शहर और अन्य जगहों पर कई निचले इलाके और सड़कें जलमग्न हो गई हैं। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।

जम्मू के कई हिस्सों में स्थिति काफी गंभीर: सीएम अब्दुल्ला

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि भारी बारिश के बाद जम्मू के विभिन्न हिस्सों में स्थिति काफी गंभीर है और उन्होंने प्रशासन को हाई अलर्ट बनाए रखने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि मुख्यमंत्री ने जम्मू में बाढ़ नियंत्रण उपायों का जायजा लेने के लिए यहां आयोजित एक बैठक में ये निर्देश दिए।

डोडा में बादल फटने से भीषण तबाही

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच डोडा में बादल फटने की घटना सामने आई है। डोडा जिले के थाथरी उप-मंडल में बादल फटने से भारी तबाही मची है। जानकारी के मुताबिक, 10 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इलाके में राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल जनहानि की कोई खबर नहीं है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • INDIA ब्लॉक की रैली LIVE: रामलीला मैदान में विपक्ष की बड़ी रैली आज, SIR, 'वोट चोरी' के खिलाफ जारी विरोध को मिलेगी नई धार

  • ,
  • रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली आज, जुटेंगे विपक्षी दलों के दिग्गज नेता, CEC के इस्तीफे समेत 3 बड़ी मांगें

  • ,
  • विष्णु नागर का व्यंग्यः साहेब की हालत बहुत टाइट चल रही है, राहुल गांधी के फोबिया में रात भर सो नहीं पाते!

  • ,
  • अनेक देशों में युवा लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं, केवल भारत में आंदोलन सबसे बड़ा अपराध हो गया है

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: विपक्ष का जन-महाभियोग प्रस्ताव पास, राहुल बोले- ज्ञानेश को मोदी-शाह का कोई कवच नहीं बचा पाएगा