
छुत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस पार्टी का 85वां महाधिवेशन चल रहा है। अधिवेशन के उद्घाटने के साथ ही आज स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में फैसला लिया गया है कि कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों का चुनाव नहीं होगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को समिति सदस्यों को नामित करने के अधिकार दे दिया गया है।
स्टीयरिंग कमेटी की बैठक के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रेस से बात की। इस दौरान उन्होंने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा, “करीब ढाई घंटे तक स्टीयरिंग कमेट की बैठक हुई। इस बैठक में खुलकर बातचीत हुई। सभी सदस्यों ने अपनी राय रखी। इस दौरान सर्वसम्मति से स्टीयरिंग कमेटी ने यह तय किया है कि सीडब्ल्यूसी के सदस्यों को नामित करने के लिऐए कांग्रेस अध्यक्ष को अधिकार दिया जाए।”
Published: 24 Feb 2023, 2:39 PM IST
जयराम रमेश ने कहा कि देश के सामने विपक्ष की मुख्य पार्टी होने के नाते कांग्रेस के सामने कई राजनीतिक चुनौतिया हैं, इसको मद्देनजर रखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष को सर्वसम्मति से सीडब्ल्यूसी के सदस्यों को नामित करने का अधिकार दिया गया है।
उन्होंने बताया कि स्टीयरिंग समिति की बैठक में 45 से ज्यादा सदस्यों ने हिस्सा लिया। आज शाम 4.30 बजे विषय समिति की बैठक होने वाली है। जो 6 प्रस्ताव तैयार किए गए हैं उस पर विचार होगा। उसे मंजूरी दी जाएगी। कल और परसों उन प्रस्तावों पर चर्चा होगी।
Published: 24 Feb 2023, 2:39 PM IST
राजनैतिक
आर्थिक
अंतरराष्ट्रीय मुद्दे
किसान और खेत मजदूर
सामाजिक न्याय
युवाओं का उत्थान
Published: 24 Feb 2023, 2:39 PM IST
25 फरवरी: 10:30 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का संबोधन।
फिर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सत्र को संबोधित करेंगी।
26 फरवरी: 10:30 बजे राहुल गांधी का संबोधन, 2 बजे खड़गे का भाषण और 3 बजे रैली होगी।
इसे भी पढ़ें: लोकतंत्र-संविधान पर मंडरा रहा खतरा, देश के सामने हैं गंभीर चुनौतियां, कांग्रेस अधिवेशन पर टिकी सभी की निगाहें: खड़गे
इसे भी पढ़ें: कांग्रेस महाधिवेशन: शीर्ष नेताओं तक आम लोगों की पहुंच है जरूरी
Published: 24 Feb 2023, 2:39 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 24 Feb 2023, 2:39 PM IST