
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य का बजट 2022-23 पेश कर दिया है। सीएम गहलोत चौथी बार राज्य का बजट पेश किया। बजट के इतिहास में ऐसा पहला मौका है जब राजस्थान में पहली बार राज्य का कृषि बजट अलग से पेश किया गया है। इसमें सरकार ने किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं।
पहले कृषि बजट में राजस्थान सरकार ने किसानों के लिए की ये बड़ी घोषणाएं:
एक लाख अकृषि परिवारों को भी कर्ज मिलेगा और किसानों के लिए ड्रोन खरीदेगी सरकार।
ग्रीन हाउस खेती के लिए 400 करोड़ की घोषणा, सूक्ष्म सिंचाई मिशन के लिए 2000 करोड़।
सोलर पंप के लिए 500 करोड़ का अनुदान, टिड्डियों के हमले से बचने के लिए 1000 ड्रोन दिया जाएगा।
राजस्थान उद्यानिकी विकास निगम की स्थापना, मसाला फसलों का 3000 हेक्टेयर क्षेत्र में विकास और एक लाख किसानों को सोलर पंप के लिए 500 करोड़ का अनुदान।
मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना का बजट 2 हजार करोड़ से बढ़ाकर 5000 करोड़ करने का ऐलान, संभाग मुख्यालयों पर माइक्रो इरिगेशन का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण
राजस्थान ऑर्गेनिक फार्मिंग मिशन शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री जैविक खेती मिशन शुरू किया जाएगा। राजस्थान में संरक्षित खेती मिशन शुरू होगा, ग्रीन हाउस, शेडनेट हाउस में खेती के लिए टीएसपी क्षेत्र के किसानों को 25 फीसदी एक्सट्रा अनुदान दिया जाएगा।
अगले 2 साल में 20 हजार किसानों को 400 करोड़ का अनुदान दिया जाएगा।
मिलेट प्रोसेसिंग यूनिट के लिए 40 करोड़ अनुदान दिया जाएगा। जोधपुर में बाजरे का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेगा।
राजस्थान फसल सुरक्षा मिशन शुरू होगा। 35 हजार किसानों को खेतों की तारबंदी के लिए अनुदान दिया जाएगा।
किसानों को सिंचाई के लिए दिन में बिजली अनुदान दिया जाएगा। इस साल 20 हजार करोड़ के सहकारी फसली कर्ज बांटे जाएंगे, 5 लाख नए किसानों को फसली कर्ज दिए जाएंगे।
ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट के लिए ईआरसीपी कॉर्पोरेशन की घोषणा, ईआरसीपी के लिए 9600 करोड़ का प्रावधान।
भूमिहीन कृषि मजदूरों को 5000 रुपए की सहायता का ऐलान
दुग्ध उत्पादकों को बड़ी राहत, दूध पर अनुदान की राशि दो रुपये से बढाकर पांच रुपये करने की घोषणा।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 23 Feb 2022, 2:10 PM IST