हालात

Exit Poll Results 2023: राजस्थान में कांग्रेस-बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर!

राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान हुआ था। इस बार राज्य में 75.45 फीसदी वोटिंग हुई थी। राज्य में कुल 200 विधानसभा सीट हैं, लेकिन एक उम्मीदवार के निधन की वजह से 199 पर ही मतदान हुआ था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। जिन 5 राज्यों के नतीजे आएंगे उन्में राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना शामिल है। तेलंगाना में आज वोटिंग हुई है। वहीं अब अलग अलग न्यूज चैनल और एजेंसियों का एग्जिट पोल सामने आ रहा है।

राजस्थान को लेकर एग्जिट पोल के आंकड़े

  • इंडिया टुडे माय एक्सिस इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, राजस्थान में बीजेपी को 80-100 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस को 86-106 सीट के आसार हैं। यानी राज्य में दोनों पार्टियों में कांटे की टक्कर तो है लेकिन आंकड़ों में कांग्रेस थोड़ा आगे है।

  • जन की बात के अनुसार कांग्रेस को 74 और भाजपा को 111 सीटें और अन्‍य को 14 सीटें मिलने का अनुमान है।

  • POLSTRAT के एग्जिट पोल के मुताबिक इसमें बीजेपी को 100-110, कांग्रेस को 90-100 और अन्य को 5-15 सीटें मिलने का अनुमान है।

  • C-Voter के एग्जिट पोल में राजस्थान में कांग्रेस को 71-91 सीटें, बीजेपी को 94-114 सीटें और अन्य को 9-19 सीटें मिलने का अनुमान है।

  • टाइम्स नाऊ ईटीजी के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 56-72 सीटें मिलने का अनुमान है। बीजेपी को 108-128 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 13-21 सीटें जा सकती हैं।

  • रिपब्लिक पी मार्क के एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को केवल 69-91 सीटें मिल सकती हैं। BJP को 105-125 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य की झोली में 5-15 सीटें जाएंगी।

राजस्थान में 25 नवंबर को हुआ था चुनाव

राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान हुआ था। इस बार राज्य में 75.45 फीसदी वोटिंग हुई थी। यह 2018 के विधानसभा चुनाव (74.71) से ज्यादा थी। राज्य में कुल 200 विधानसभा सीट हैं, लेकिन एक उम्मीदवार के निधन की वजह से 199 पर ही मतदान हुआ था। राजस्थान में अभी कांग्रेस की सरकार है। वहां अशोक गहलोत सीएम हैं।

कैसे कराए जाते हैं एग्जिट पोल

एग्जिट पोल में एक सर्वे किया जाता है, जिसमें वोटरों से कई तरह के सवाल पूछे जाते हैं। उनसे पूछा जाता है कि उन्होंने किसे वोट दिया। ये सर्वे वोटिंग वाले दिन ही होता है। सर्वे करने वाली एजेंसियों की टीम पोलिंग बूथ के बाहर वोटरों से सवाल करती है। इसका एनालिसिस किया जाता है और इसके आधार पर चुनावी नतीजों का अनुमान लगाया जाता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • हरियाणाः हिसार कोर्ट के बाहर गैंगस्टर विनोद पन्नू की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ गोलीबारी से थर्राया इलाका

  • ,
  • छात्रों पर हो रहे हमलों के लिए BJP-RSS की मानसिकता जिम्मेदार, लेकिन युवाओं को अब रोका नहीं जा सकताः राहुल गांधी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जंतर-मंतर समेत देशभर में प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा पर SC सख्त, जांच के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

  • ,
  • बाढ़ से बेहाल असम: टूटी सड़कें, बहे स्कूल, कांग्रेस ने मांगा ₹10,000 करोड़ का पैकेज, गौरव गोगोई की PM मोदी से अपील

  • ,
  • दुनिया की खबरें: रूस की ड्रोन कार्रवाई पर भड़के रोमानिया के राष्ट्रपति और ईरान पर ट्रंप की आर्थिक नीति से चीन नाराज