हालात

राजस्थान: आसमानी बिजली गिरने से सिलेंडर से भरे ट्रक में विस्फोट, घंटों तक धमाकों से थर्राया इलाका

राजस्थान के हनुमाननगर थाना इलाके में मंगलवार रात को गैस सिलेंडरों से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। इससे उसमें भरे सिलेंडरों में एक के बाद एक विस्फोट होने शुरू हो गए। इस घटना के बाद आस पास के इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग में दहशत में आ गए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

राजस्थान के भीलवाड़ा के हनुमाननगर थाना इलाके में मंगलवार रात को गैस सिलेंडरों से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। इसके बाद भरे सिलेंडरों में एक के बाद एक विस्फोट होने शुरू हो गए। गैस सिलेंडरों में विस्फोट और इसकी आवाज के साथ हुआ कि आसपास का इलाका थर्रा उठा। इस घटना के बाद आस पास के इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग में दहशत में आ गए। बताया जा रहा है इस ट्रक में करीब 400 से अधिक एलपीजी गैस सिलेंडर मौजूद थे।

भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि जयपुर से घरेलू गैस सिलेंडर भरा एक ट्रक कोटा जा रहा था। इसी दौरान टीकड़ गांव में आकाशीय बिजली गिरने से हाईवे पर चल रहा ट्रक पलट गया। जिसके बाद ट्रक में आग लग गई। इस हादसे के बाद आग इतनी भीषण थी कि लपटें 5-7 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही थी। हनुमान नगर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तो आग की भीषणता को देखकर कोई भी ट्रक के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था।


इस घटना के बाद ट्रक ड्राइवर बिजेठा निवासी 35 साल के सतराज मीणा ने किसी तरह भागकर जान बचाई। हालांकि, उसका उसका शरीर कई जगह से झुलस गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा