
राजस्थान के अलवर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां के कठूमर थाना इलाके के खेडामैदा गांव में बजरी से भरे टैक्टर ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में महिला समेत चार लोगों को मौत हो गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साई भीड़ ने ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। लोगों ने घटनास्थल पर जमकर हंगामा किया।
Published: undefined
गंभूर रूप से घायल महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटनास्थल पर हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद दमलकर कर्मी भी मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर में लगी आग पर काबू पाया।
Published: undefined
एसपी ने बताया कि मामले की सूचना मिलने के बाद आसपास के थानों की पुलिस को मौके पर भेज दिया गया। पुलिसबल ने हालात पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि मृतकों के शव को सरकारी अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया गया है। वहीं हादसे में घायल एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined