हालात

कावेरी जल विवाद के बीच चेन्नई में आईपीएल का आयोजन शर्मनाक: रजनीकांत

अभिनेता रजनीकांत ने कावेरी मैनेजमेंट बोर्ड के गठन में हो रही देरी पर कड़ी आपत्ति जताई है। इसके खिलाफ चेन्नई में हो रहे एक विरोध-प्रदर्शन में उन्होंने कहा कि प्रकृति के शोषण की इजाजत नहीं देनी चाहिए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया अभिनेता रजनीकांत और कमल हासन

अभिनेता रजनीकांत ने कावेरी मैनेजमेंट बोर्ड के गठन में हो रही देरी पर कड़ी आपत्ति जताई है। बोर्ड के गठन में हो रही देरी के खिलाफ चेन्नई में हो रहे विरोध-प्रदर्शन में वे शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह शर्म की बात है कि जब तमिलनाडु में कावेरी मैनेजमेंट बोर्ड के गठन की मांग हो रही है, उस वक्त यहां आईपीएल का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम और उनके फैंस को विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधनी चाहिए। रजनीकांत ने यह भी कहा कि राज्य सरकार को प्रकृति के शोषण की इजाजत नहीं देनी चाहिए।

दक्षिण भारत के कई कलाकारों ने कावेरी मैनेजमेंट बोर्ड के गठन में हो रही देरी पर चेन्नई के नादीगार संगम इलाके में इकट्ठा होकर अपना विरोध जताया। इस विरोध-प्रदर्शन में रजनीकांत के अलावा कमल हासन, विजय और संगीतकार इलैय्याराजा जैसी हस्तियां शामिल हुईं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 08 Apr 2018, 6:41 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, गृहमंत्री सदन में आओ के लगे नारे, रिजिजू बोले- शाह जवाब देने को तैयार, लोकसभा स्थगित

  • ,
  • हम हैं कामयाब-15: बचपन में ड्राइंग बनाने के शौक़ ने पीयूष श्रीवास्तव को बना दिया वास्तुकला का विशेषज्ञ

  • ,
  • झारखंड: 'सरकार ने मान ली छात्रों की 98% मांगें', प्रदर्शन के बीच सोरेन सरकार का बड़ा दावा, BJP पर आंदोलन हाईजैक करने का आरोप

  • ,
  • 'गृह मंत्री अमित शाह को सदन में जवाब के लिए निर्देशित करें', केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा अध्यक्ष बिरला को पत्र लिखा

  • ,
  • Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, एक हफ्ते में गोल्ड ₹8,600, सिल्वर ₹15,000 महंगे