हालात

रामायण: सुग्रीव की भूमिका निभाने वाले श्याम सुंदर के निधन पर ‘राम’ ने जताया दुख, ‘लक्ष्मण’ के भी छलके आंसू

रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले कलाकार श्याम सुंदर कलानी का निधन की खबर पर ‘राम’ बने अरुण गोविल और ‘लक्ष्मण’ बने सुनील लहरी ने याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश भर में कोरोना संकट को लेकर लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन को देखते हुए टीवी पर रामानंद सागर की रामायण की वापसी हुई है, जिससे लोगों का मन लग सके। लेकिन इस बीच रामायण से लेकर दुखी करने वाली खबर भी है। रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले श्याम सुंदर का निधन हो गया है। श्याम सुंदर बीते कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थे और उन्होंने 6 अप्रैल को आखिरी सांस ली थी।

अब उनके निधन की खबर पर रामायण के राम और लक्ष्मण ने दुख जाहिर किया है। राम का किरदार निभा चुके एक्टर अरुण गोविल ने शोक भी व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, “रामआनंद सागर की रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले श्रीमान श्याम सुंदर जी अब हमारे बीच नहीं रहे। वो एक बेहतरीन व्यक्तित्व के व्यक्ति थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।”

रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाते नजर आने वाले एक्टर सुनील लहरी ने भी श्याम सुंदर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट किया, सुग्रीव का किरदार निभाने वाले श्याम कलानी जी के निधन की जानकारी मिली, मैं उनके निधन से दुखी हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को इस पीड़ा को सहने की हिम्मत दे।”

बता दें कि अब देश में कोरोना के चलते चल रहे लॉकडाउन के चलते रामायण का प्रसारण फिर से दूरदर्शन पर किया जाने लगा है। रामायण के रीटेलिकास्ट को भी दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए