
बॉलीवुड से एक और बुरी खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक डांसर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा को दिल का दौरा पड़ा है। जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई है।
रिपोर्ट के मुताबिक रेमो की हालत स्थिर है। बता दें, रेमो डिसूजा को शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे हार्ट अटैक आया। बताया जा रहा है कि रेमो के हार्ट से ब्लॉकेज हटाने के बाद में उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। बता दें कि इस खबर की पुष्टि बॉलीवुड के कोरियोग्राफर और रेमो के सीनियर अहमद खान ने एक न्यूज चैनल से की है
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined