
साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगने वाला है। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण (एन्युलर सोलर एक्लिप्स) है, जिसे 'रिंग ऑफ फायर' के नाम से जाना जाता है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के अनुसार, सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं, जिससे चंद्रमा सूर्य की रोशनी को पृथ्वी के कुछ हिस्सों में कुछ समय के लिए रोक देता है। यह घटना साल में दो बार आने वाले एक्लिप्स सीजन में होती है, क्योंकि चंद्रमा की कक्षा सूर्य-पृथ्वी की कक्षा से थोड़ी झुकी हुई होती है।
Published: undefined
इस ग्रहण में चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढक नहीं पाता, क्योंकि वह पृथ्वी से अपेक्षाकृत दूर होता है। नतीजा यह होता है कि सूर्य का केंद्र भाग ढक जाता है, लेकिन चारों ओर एक चमकदार रिंग दिखाई देता है, जो आग के गोले जैसा लगता है। मंगलवार को रिंग ऑफ फायर का यह नजारा मुख्य रूप से अंटार्कटिका के दूरस्थ और बर्फीले क्षेत्रों में दिखेगा, एन्युलर फेज की अधिकतम अवधि लगभग 2 मिनट 20 सेकंड रहेगी। भारत में यह नहीं दिखाई देगा।
Published: undefined
सूर्य ग्रहण एक-दो नहीं बल्कि कुल चार प्रकार के होते हैं, इनमें टोटल सोलर एक्लिप्स, एन्युलर सोलर एक्लिप्स, पार्शियल सोलर एक्लिप्स और हाइब्रिड सोलर एक्लिप्स।
टोटल सोलर एक्लिप्सः इसमें चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढक लेता है और अस्थाई तौर पर सूर्य किरणें पृथ्वी तक नहीं पहुंच पातीं, जिससे दिन के समय में भी अंधकार हो जाता है और सूर्य का कोरोना (बाहरी वायुमंडल) दिखाई देता है। यह सबसे दुर्लभ और खूबसूरत नजारा होता है।
Published: undefined
एन्युलर सोलर एक्लिप्सः इसमें चंद्रमा सूर्य से छोटा दिखता है, इसलिए रिंग बनती है। वलयाकार सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है और चंद्रमा सूर्य से छोटा दिखाई देता है, सूर्य को पूरी तरह ढक नहीं पाता। परिणामस्वरूप, सूर्य के चारों ओर चमकदार वलय (रिंग ऑफ फायर) बन जाता है, जो खूबसूरत लगता है।
Published: undefined
पार्शियल सोलर एक्लिप्स: इसमें सूर्य का केवल एक हिस्सा ढकता है, जैसे कोई टुकड़ा काटा गया हो। पार्शियल सोलर एक्लिप्स के दौरान चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है, लेकिन तीनों पूरी तरह एक सीधी रेखा में नहीं होते। इससे सूर्य का केवल एक हिस्सा ढक जाता है, बाकी हिस्सा चमकता रहता है, जिससे सूर्य आधा-आधा या चांद के आकार जैसा दिखाई देता है।
Published: undefined
हाइब्रिड सोलर एक्लिप्सः पृथ्वी की वक्रता के कारण इसमें कुछ जगहों पर टोटल और कुछ पर एन्युलर दिखता है। हाइब्रिड सोलर एक्लिप्स तब होता है जब चंद्रमा सूर्य को कुछ जगहों पर पूरी तरह ढक लेता है (टोटल एक्लिप्स) और कुछ जगहों पर केवल छल्ला बनाता है (एन्युलर एक्लिप्स)। यह पृथ्वी की वक्रता और चंद्रमा की छाया की लंबाई के कारण होता है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined