हालात

'RSS का ध्यान अब चर्च की जमीनों पर…' वक्फ संशोधन विधेयक पर राहुल गांधी का बीजेपी-आरएसएस पर हमला

राहुल गांधी ने कहा कि मैंने कहा था कि वक्फ विधेयक अभी मुसलमानों पर हमला करता है, लेकिन भविष्य में अन्य समुदायों को निशाना बनाया जाएगा। उन्होंने आगे लिखा कि वक्फ के बाद अब आरएसएस का ध्यान ईसाइयों की ओर जाने में ज्यादा समय नहीं लगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

वक्फ संशोधन विधेयक के संसद से पास होने के बाद भी विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब राहुल गांधी ने एक बार फिर वक्फ बिल को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए सवाल खड़े किए हैं।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक अखबार की खबर शेयर करते हुए लिखा कि मैंने कहा था कि वक्फ विधेयक अभी मुसलमानों पर हमला करता है, लेकिन भविष्य में अन्य समुदायों को निशाना बनाया जाएगा। उन्होंने आगे लिखा कि वक्फ के बाद अब आरएसएस का ध्यान ईसाइयों की ओर जाने में ज्यादा समय नहीं लगा। संविधान ही एकमात्र ढाल है जो हमारे लोगों को ऐसे हमलों से बचाता है और इसकी रक्षा करना हमारा सामूहिक कर्तव्य है।

आपको बता दें, राहुल गांधी ने जिस खबर को शेयर किया है उसमें लिखा कि संसद में वक्फ बिल के सफलतापूर्वक पारित होने के बाद आरएसएस का ध्यान कैथोलिक चर्च की भूमि पर चला गया है। आरएसएस से जुड़ी पत्रिका ऑर्गनाइजर के वेब पोर्टल पर 'भारत में किसके पास अधिक भूमि है? कैथोलिक चर्च बनाम वक्फ बोर्ड बहस' शीर्षक से प्रकाशित लेख में दावा किया गया है कि कैथोलिक संस्थानों के पास 7 करोड़ हेक्टेयर भूमि है और इसे सबसे बड़ा गैर-सरकारी भूमि स्वामी बताया गया है।

https://www.telegraphindia.com/india/rss-focus-shifts-to-catholic-church-land-after-successful-passage-of-waqf-bill-in-the-parliament-prnt/cid/2092511

गौरतलब है कि वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक, 2024 को लोकसभा के बाद राज्यसभा ने पास कर दिया है। एक ओर जहां लोकसभा में बिल के पक्ष में 288 वोट पड़े तो वहीं इसके खिलाफ 232 वोट पड़े। वहीं राज्यसभा में वक्फ बिल के पक्ष में 128 और विपक्ष में 95 वोट पड़े। अब इसे अब राष्ट्रपति को भेजा जाएगा। उनकी सहमति के बाद यह कानून बन जाएगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बिहार के समस्तीपुर में सुबह-सुबह कांपी धरती, नेपाल में 5.4 तीव्रता का भूकंप, सिलीगुड़ी तक महसूस हुए झटके

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बांग्लादेश में फिर बिगड़े हालात, शेख हसीना के गृह जिले में हिंसा-अगजनी, अवामी लीग के 30 कार्यकर्ता जख्मी

  • ,
  • ट्रंप ने एनवीडिया में जेनसेन हुआंग की वापसी का श्रेय लिया, कहा- बोर्ड ने वही किया, जो मेरा प्रशासन चाहता था

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: एनवीडिया बोर्ड का चौंकाने वाला फैसला, इस्तीफे के 11 दिन बाद फिर बहाल हुए सीईओ जेन्सेन हुआंग

  • ,
  • अमेरिका अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी करे तो होर्मुज में जल्द बहाल हो सकती है सुरक्षा, ईरान ने ट्रंप को दिया ऑफर