हालात

वेंटिलेटर पर सलमान के पिता सलीम खान, 11 बजे हेल्थ बुलेटिन होगा जारी, परिवार के सदस्य अस्पताल में मौजूद

घबराहट और हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद सलीम खान को अस्पताल पहुंचाया गया। शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उनके दिमाग में खून का थक्का जम गया है और ब्लीडिंग भी हुई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के पिता और हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान की तबीयत गंभीर बनी हुई है। उन्हें मुंबई के लिलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर शिफ्ट कर दिया है।

मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे सलीम खान को अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें घबराहट और हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद अस्पताल पहुंचाया गया। शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उनके दिमाग में खून का थक्का जम गया है और ब्लीडिंग भी हुई है। इसी वजह से आज उनका ऑपरेशन किया जाना तय हुआ है।

11 बजे जारी होगा मेडिकल बुलेटिन

हालांकि, अब तक अस्पताल में भर्ती होने की सटीक वजह को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि परिवार की अनुमति मिलने के बाद सुबह 11 बजे मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा, जिसमें उनकी सेहत को लेकर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

सलीम खान की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही सलमान खान ने अपनी शूटिंग तुरंत रोक दी और अस्पताल पहुंच गए। परिवार के अन्य सदस्य भी एक-एक कर अस्पताल पहुंचे। इस दौरान अभिनेता संजय दत्त और मशहूर गीतकार व लेखक जावेद अख्तर भी सलीम खान का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे।

परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे

सलीम खान की बेटी अर्पिता खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल पहुंचीं, जबकि उनकी दूसरी बेटी अलवीरा खान भी घबराए हुए हालात में अस्पताल आती नजर आईं। सलमान खान की मां और सलीम खान की पत्नी सलमा खान भी अस्पताल में मौजूद रहीं। इसके अलावा दामाद अतुल अग्निहोत्री, आयुष शर्मा, अलवीरा और अतुल के बेटे अयान व बेटी अलीजेह भी अस्पताल पहुंचे। सलीम खान के पोते अरहान और निर्वाण भी अस्पताल जाते हुए देखे गए।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सलीम खान के इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम गठित की गई है। इस टीम में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनय चव्हाण, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अजीत मेनन, न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे और डॉ. बिनीत अहलूवालिया शामिल हैं। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा