
पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की तीसरी शादी पर सानिया मिर्चा की पहली प्रतिक्रिया आई है। सानिया और शोएब का तलाक हो गया है। शोएब की शादी पर सानिया मिर्जा और उनकी फैमिली की ओर से यह प्रतिक्रिया आई है। सानिया मिर्जा के परिवार की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है। सानिया मिर्जा के पिता इमरान मिर्जा ने बयान को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इमरान मिर्जा ने लिखा, “सानिया ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लोगों की नजरों से दूर रखा है। हालांकि, आज उन्हें यह बताने की जरूरत पड़ गई है कि शोएब और उनका तलाक हुए कुछ महीने हो गए हैं। वह शोएब को उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं देती हैं!”
Published: undefined
बयान में आगे लिखा है, “उनकी जिंदगी के इस नाजुक दौर में, हम सभी फैंस और वेल विशर्स से अपील करना चाहेंगे कि वे किसी भी अटकलों में शामिल होने से बचें और उनकी प्राइवेसी की जरूरत की इज्जत करें।”
Published: undefined
पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने 18 जनवरी को कराची में पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से शादी कर ली थी। शोएब की यह तीसरी शादी है। वहीं सना जावेद ने की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने अभिनेता उमैर जसवाल से शादी की थी।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined