
महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना की बीच तल्खियां बढ़ती जा रही है। शिवसेना नेता संजय राउत ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर हमला बोला है और बीजेपी को अहंकारी बताया है।
Published: 11 Nov 2019, 11:06 AM IST
संजय राउत ने कहा, “बीजेपी शिवसेना पर इल्जाम नहीं लगा सकती। पहले ही 50-50 के फॉर्मुले पर सरकार बनाने का ऐलान हुआ था। महाराष्ट्र में हालात को लेकर हम जिम्मेदार नहीं है। बीजेपी से रिश्ता अब औपचारिकता रह गई है।” उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी को उद्धव ठाकरे पर बयानबाजी नहीं करनी चाहिए।
Published: 11 Nov 2019, 11:06 AM IST
संजय राउत ने कहा, “राज्यपाल ने शिवसेना को 24 घंटे का समय दिया है और बीजेपी विपक्ष में बैठने के लिए तैयार है, लेकिन सरकार बनाने को तैयार नहीं है। बीजेपी के इस अहंकार को मैं महाराष्ट्र की जनता का अपमान मानता हूं। राज्यपाल ने हमसे पूछा कि क्या हम सरकार बना सकते हैं। मैं चाहता हूं कि हमें और समय मिलता तो अच्छा रहता लेकिन सरकार बनाने की प्रक्रिया की ओर हम चल चुके हैं।”
Published: 11 Nov 2019, 11:06 AM IST
मोदी मंत्रिमंडल से शिवसेना सांसद अरविंद सावंत के इस्तीफे पर एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि मैं किसी के इस्तीफे के बारे में कुछ नहीं कहना चाहूंगा। आज एनसीपी और कांग्रेस के बीच बातचीत होगी। जो भी फैसला होगा वह कांग्रेस से बातचीत के बाद लिया जाएगा।
Published: 11 Nov 2019, 11:06 AM IST
इससे पहले, रविवार को महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और देवेंद्र फडणवीस रविवार शाम गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी से मिलने राजभवन पहुंचे थे। राज्यपाल से मिलने के बाद मीडिया को संबोधित हुए चंद्रकांत पाटिल ने कहा था, “अकेले बीजेपी सरकार नहीं बनाएगी, हमने राज्यपाल को बता दिया है।”
Published: 11 Nov 2019, 11:06 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 11 Nov 2019, 11:06 AM IST