हालात

केरल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एमएम जैकब का निधन, कोट्टयम में निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

केरल के पलाई में सोमवार को एमएम जैकब का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन के बाद कांग्रेस पार्टी की केरल इकाई ने रविवार और सोमवार के अपने सभी आधिकारिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एमएम जैकब का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मेघालय के पूर्व राज्यपाल एमएम जैकब का 92 साल की उम्र में रविवार को केरल के कोट्टयम में एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। दिवंगत नेता के परिवार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि जैकब कई बीमारियों से पीड़ित थे।

वह पार्टी की बैठकों का हिस्सा बनकर राजनीति में सक्रिय बने हुए थे और केरल के पलाई में बस गए थे और यहीं पर सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। एमएम जैकब के निधान के बाद कांग्रेस पार्टी की केरल इकाई ने रविवार और सोमवार के अपने सभी आधिकारिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है।

वह 1995 से 2007 तक मेघालय के राज्यपाल रहे। वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पी.वी. नरसिम्हा राव की कैबिनेट में मंत्री भी रहे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 08 Jul 2018, 12:43 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने 'दिशा' की बैठक में उठाया खराब सड़कों का मुद्दा, मांगा अधिकारियों से जवाब

  • ,
  • सिनेजीवन: अक्षय कुमार के जन्मदिन पर राशि खन्ना ने शेयर किया मजेदार वीडियो और 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का ट्रेलर हुआ रिलीज

  • ,
  • रायबरेली: दिशा की बैठक में राहुल गांधी ने दिखाईं गड्ढों वाली सड़कों की तस्वीरें, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी, मांगा जवाब

  • ,
  • छात्रा पर NSA का मामलाः यूपी सरकार हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में देगी चुनौती, कोर्ट ने रद्द कर दिया था

  • ,
  • बिहार: 'राशन विक्रेता संगठित भ्रष्टाचार, रिकॉर्ड महंगाई और सरकार की उदासीनता से परेशान', तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र