
मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का सर्वर डाउन होने से हड़कप मच गया है। गुरुवार शाम को एयरपोर्ट पर सर्वर डाउन हुआ, जिसके बाद पूरा सिस्टम डाउन हो गया। इसका असर उड़ानों पर पड़ा है, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एयरपोर्ट पर यात्रियों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई है।
मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 का सिस्टम ब्रेक डाउन होने से उड़ानों पर भी असर पड़ा है। सर्वर डाउन होने से यात्रियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एयरोपर्ट अधिकारियों का कहना है कि सिस्टम को दुरुस्त करने पर काम चल रहा है। वहीं एयरपोर्ट अथॉरिटी का कहना है कि बैगेज पॉइंट पर सर्वर डाउन होने से कोई 40 से 50 मिनट तक समस्या हुई थी, जो ठीक हो गई है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए