हालात

नोएडा में कड़ाके की ठंड का कहर, DM ने नर्सरी से 8वीं क्लास तक के स्कूल बंद करने का दिया आदेश

दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में कोल्डवेव का असर लगातार जारी है। नोएडा के मौजूदा तापमान की बात करें तो अगले सोमवार तक अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है। इस बीच आज नोएडा के अधिकांश इलाकों में घना कोहरा छाया रहा।

नोएडा में कड़ाके की ठंड का कहर, DM ने नर्सरी से 8वीं क्लास तक के स्कूल बंद करने का दिया आदेश
नोएडा में कड़ाके की ठंड का कहर, DM ने नर्सरी से 8वीं क्लास तक के स्कूल बंद करने का दिया आदेश फोटोः IANS

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में हाड़ कंपाने वाली ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। शहर में घने कोहरे और भीषण ठंड को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर के डीएम ने सभी सीबीएसई, आईसीएसई, आईबी के अलावा यूपी और अन्य बोर्ड के स्कूलोंं में नर्सरी से आठवीं तक के क्लास को बंद करने का आदेश जारी किया है। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि घने कोहरे और भीषण सर्दी के चलते ऐसा किया गया है।

Published: undefined

डीएम ने साफ कहा है कि अगले आदेश तक सभी कक्षाएं बंद रहेंगी। इसके बाद स्कूल कब खोले जाएंगे, इसके लिए अलग से आदेश जारी किया जाएगा। नोएडा में अधिकांश स्कूल 10 जनवरी तक पहले ही बंद हैं। आज से कई स्कूल खुल गए थे। जिनको लेकर आदेश जारी किया गया है। आदेश का पालन नहीं करने पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Published: undefined

इधर कुछ दिनों से नोएडा में औसत अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा रहा है। फिलहाल भीषण सर्दी से निजात नहीं मिलने की संभावना है। वहीं, शीतलहर का प्रकोप भी जारी है। अगर नोएडा के मौजूदा तापमान की बात करें तो अगले सोमवार तक अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है। इस बीच आज नोएडा के अधिकांश इलाकों में घना कोहरा छाया रहा।

Published: undefined

राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में कोल्डवेव का असर लगातार जारी है। आने वाले कुछ दिनों तक तेज हवाओं से शीत लहर के प्रकोप का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक अभी चल रही हवा से 2 गुना तेज गति से हवा चलेगी और लोगों को भीषण सर्दी का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा 6 जनवरी को मौसम विभाग ने एनसीआर में बारिश की संभावना भी जताई है।

Published: undefined

मौसम विभाग ने कोल्डवेव का अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका जताई गई है। इसकी वजह से लोगों को भीषण सर्दी का सामना करना पड़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ में आई गड़बड़ी के चलते पहाड़ी इलाकों में जमकर हो रही बर्फबारी का सीधा असर एनसीआर के मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। घने कोहरे और न्यूनतम तापमान में आई गिरावट से लोगों का सामना हो रहा है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined