हालात

CAA: शाहीन बाग में रोह‍ति वेमुला और JNU छात्र नजीब की मां ने फहराया तिरंगा, हाथों में तिरंगा लिए उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ के घंटाघर पर भी शाहीन बाग जैसी ही तस्वीरें देखने को मिलीं। यहां पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने तिरंगा फहराया। पिछले कई दिनों से घंटाघर पर महिलाओं का नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पूरे देश में 71वें गणतंत्र दिवास का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बीच देश भर में लोग नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से आवाज बुंद कर रहे हैं। दिल्ली के शाहीन बाग में गणतंत्र दिवस के मौके पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान झंडारोहण किया गया। जेएनयू के लापता छात्र नजीब अहमद की मां और रोहित वेमुला की मां राधिका वेमुला ने एक साथ मिलकर शाहीन बाग में उस जगह पर तिरंगा फहराया, जहां पिछले करीब डेढ़ महीने से सीएए और एनआरसी के खिलाफ लोग विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। यहां मौजूद लोगों के हाथों में तिरंगा था। लोगों में गजब का उत्साह देखा गया।

शाहीन बाग में रविवार को करीब 10 लाख लोगों द्वारा एक साथ राष्ट्रगान गाकर विश्व के किसी भी राष्ट्रगान को एक साथ गाए जाने वाले रिकॉर्ड को तोड़ने का दावा किया गया है।

वहीं, लखनऊ के घंटाघर पर भी कुछ ऐसी ही तस्वीरें देखने को मिलीं। यहां पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने तिरंगा फहराया। पिछले कई दिनों से घंटाघर पर महिलाओं का नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। शाहीन बाग और लखनऊ के घंटाघर पर प्रदर्शन कर रही महिलाओं की मांग है कि केंद्र की मोदी सरकार या तो सीएए को वापस ले या फिर इसमें बदलाव करे।

उधर, केंद्र की मोदी सरकार अपने फैसले पर अडिग है। वह झुकने को तैयार नहीं है। कुछ दिन पहले लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया था कि जिसे भी विरोध प्रदर्शन करना है वह करे, किसी भी कीमत पर अब नागरिकता संशोधन कानून को वापस नहीं लिया जाएगा। इस ऐलान के साथ ही मोदी सरकार कि ओर से जाहिर कर दिया गया था कि वह अपने फैसले से पीछे हटने वाली नहीं है। उधर, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वह भी एक इंच पीछे नहीं हटेंगे, उनका विरोध प्रदर्श इसी तरह शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 26 Jan 2020, 1:52 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: सीजेपी ने कोच्चि में मार्च निकाला, दीपके बोले- मोदी हर किसी को अपने नियंत्रण में रखना चाहते हैं

  • ,
  • 2028 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप से दूरी बना रहे हैं वेंस, अमेरिका के पूर्व एनएसए बोल्टन का बड़ा दावा

  • ,
  • अभिषेक बनर्जी के घर हमले पर भड़कीं ममता, सुप्रीम कोर्ट जाने की दी चेतावनी, बीजेपी-पुलिस पर साजिश का लगाया आरोप

  • ,
  • पक्ष-विपक्ष: E-20 पर फिर बवाल, कर्नाटक में पाया गया 30% तक एथेनॉल, तेल कंपनियां और सरकार आमने-सामने

  • ,
  • खेल: गुरनूर बराड़ ने न्यूजीलैंड की परिस्थितियों का ऐसे उठाया लाभ और बड़ौदा टीम में हार्दिक पांड्या को नहीं मिली जगह