हालात

यूपी में इंसानियत शर्मसार! फीस जमा नहीं करने पर स्कूल ने निकाला, परीक्षा भी नहीं देने दिया, छात्रा ने की खुदकुशी

मृतक छात्रा के पिता का कहना है कि बेटी का पेपर था, लेकिन वह फीस नहीं जमा कर पाए थे। जब छात्रा पेपर देने के लिए स्कूल गई तो प्रिंसिपल और अन्य शिक्षकों ने उसे पेपर नहीं देने दिया और स्कूल से निकाल दिया। परेशान छात्रा ने घर आकर फांसी लगा ली।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

यूपी के बरेली में एक इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बीते शुक्रवार को एक 14 साल की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा कक्षा 9 में पढ़ाई करती थी। खबरों के मुताबिक, परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उसकी फीस नहीं जमा हो सकी थी। जिस कारण स्कूल में छात्रा को परेशान किया जा रहा था। जब छात्रा ने परिजनों को यह बात बताई तो उसके पिता ने स्कूल के प्रिंसिपल और अन्य शिक्षकों से अप्रैल तक फीस जमा करने की गुहार लगाई थी।

मृतक छात्रा के पिता का कहना है कि बेटी का पेपर था, लेकिन वह फीस नहीं जमा कर पाए थे। जब छात्रा पेपर देने के लिए स्कूल गई तो प्रिंसिपल और अन्य शिक्षकों ने उसे पेपर नहीं देने दिया और स्कूल से निकाल दिया। पेपर नहीं दिए जाने और स्कूल निकाले जाने पर परेशान छात्रा ने घर आकर फांसी लगा ली। SP (सिटी) राहुल भाटी ने बताया,"14 साल की छात्रा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करेंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए