हालात

केरल में शिगेला का कहर: जनवरी से अब तक 146 मामले आए सामने, 5 मरीजों की मौत

शिगेला एक विषाणु जनित संक्रमण है, जो दस्त, बुखार और पेट में मरोड़ जैसी समस्याएं पैदा करता है। यह संक्रमण मुख्य रूप से दूषित भोजन या पानी के जरिए फैलता है। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर भी इसके फैलने का खतरा रहता है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

केरल के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने मंगलवार को कहा कि राज्य में इस साल जनवरी से अब तक शिगेला संक्रमण के 146 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 70 मामले अकेले जून में दर्ज किए गए हैं। एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में मुरलीधरन ने कहा कि संक्रमण से अब तक हुई पांच मौतों में से एक मार्च में हुई थी, जबकि शेष चार मौतें जून में हुईं।

मंत्री द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस संक्रमण के सबसे अधिक 74 मामले कोझिकोड से सामने आए हैं। इसके बाद मलप्पुरम में दो मौतों सहित 25 मामले और तिरुवनंतपुरम में भी संक्रमण के 25 मामले दर्ज किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य के पत्तनमथिट्टा, पलक्कड़ और कासरगोड जिलों से इस साल अब तक शिगेला का कोई भी मामला सामने नहीं आया है।

शिगेला एक विषाणु जनित संक्रमण है, जो दस्त, बुखार और पेट में मरोड़ जैसी समस्याएं पैदा करता है। यह संक्रमण मुख्य रूप से दूषित भोजन या पानी के जरिए फैलता है। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर भी इसके फैलने का खतरा रहता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना

  • ,
  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश