हालात

राजस्थान में दिल दहलाने वाली घटना, मां ने पहले 3 मासूम बच्चों को पानी में फेंककर मार डाला, फिर कर ली खुदकुशी

राजस्थान के बालोतरा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक महिला ने अपने तीन बच्चों को टांके में फेंककर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने चारों शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

राजस्थान के बालोतरा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मेडिकल कारोबारी की पत्नी ने अपने तीन मसूम बच्चों को टांके (एक तरह का तालाब) में फेंककर उनकी हत्या कर दी। इसके उसने खुद टांके में कूदकर खुदकुशी कर ली। यह घटना जसोल थाना इलाके के टापरा स्थित पनौतरी नाडी की है। घटना बीती रात की है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। सुबह तीनों बच्चों के साथ मां के शव को टांके में तैरता हुआ पाया गया।

Published: undefined

खेत में बने घर में परिवार के साथ रहती थी मिहाल

सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से चारों के शवों को टांके से बाहर निकाला। बालोतरा डीएसपी नीरज कुमारी शर्मा ने बताया कि 32 साल की ममता पत्नी अणदाराम टापरा गांव से 3 किलोमीटर दूर पनौतरी नाडी के पास खेत में बने घर के अपने परिवार के साथ 10 दिन से रह रही थी। महिला फसल कटाई के लिए अपनी सास और दादी सास के साथ वहां गई थी।

Published: undefined

आधी रात को तीनों बच्चों को फेंका, फिर खुदकुशी कर ली

डीएसपी ने बताया कि पूछताछ में कई चीजे सामने आई हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार रात को घर के सभी सदस्य सो गए थे। रात के करीब 11:30 बजे ममता, 7 साल के बेटे नवीन, 4 साल के रूगाराम, 6 महीने की बेटी मानवी को टांके के पास ले गई। उसने बारी-बारी तीनों बच्चों को टांके में फेंक दिया। इसके बाद वह खुद भी टांक में कूद गई।

Published: undefined

सुबह सास ने देखा चारों के शव

गुरुवार की सुबह जब ममता की सास ने बहु और बच्चों को नहीं देखा तो उसने चारों की तलाश शुरू की। जब खेत में बने टांके के पास पहुंची तो उसे बहु के चप्पल टांके के बाहर मिले। टांके में झांककर उसने देखा तो चारों के शव पानी में तैरते हुए मिले।

Published: undefined

पुलिस जांच में जुटी

शवों के देखने के बाद सास ने आसपास के लोगों को इस बारे में जानकारी दी। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद डीएसपी नीरज कुमारी शर्मा और जसोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को टांके से निकालने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। शुरुआती जांच में पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Published: undefined

बेंगलुरु में करता है पति

खुदकुशी करने वाली ममता का पति अणदाराम पिछले 5 महीने से बेंगलुरु में मेडिकल की दुकान चलाता है। ममता के ससुर बालोतरा में एक फैक्ट्री में काम करते हैं। ममता तीनों बच्चों, सास और दादी सास के साथ टापरा गांव में खेत में बने घर में रहती थी। ममता ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • अखिल गोगोई ने असम में यूसीसी पर उठाया सवाल, कहा- आम लोगों की बढ़ेंगी दिक्कतें, निजी जिंदगी में ताकझांक का खतरा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदीप मेघवाल के माता-पिता से मिलकर भावुक हुए राहुल गांधी, बोले- धर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें

  • ,
  • राहुल गांधी ने आत्महत्या करने वाले नीट छात्र के परिवार से मुलाकात की, पीएम मोदी से जवाबदेही की मांग की

  • ,
  • IPL 2026: सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन, एक ही पारी में कई रिकॉर्ड्स चकनाचूर कर गए, क्रिस गेल के कई रिकॉर्ड को तोड़ा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरानी मीडिया का दावा डील तैयार: अमेरिका ईरानी क्षेत्र से हटाएगा सेना? खुलेगा होर्मुज!