
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) प्रमुख मायावती की गुरुवार को लखनऊ में पत्रकार वार्ता के दौरान कमरे में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक धुआं निकलने लगा, जिससे कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने इस घटना को ‘सुरक्षा चूक’ का ‘गंभीर’ मुद्दा बताते हुए इसकी हर पहलू से जांच कराने की मांग की है।
Published: undefined
घटना पर चिंता जताते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस घटना को गंभीर बताते हुए ‘एक्स’ पर कहा, “मायावती के जन्मदिन के अवसर पर उनके संबोधन के दौरान हुई सुरक्षा चूक की जांच होनी चाहिए। यह गंभीर मामला है और इसकी हर पहलू से जांच की जाए।”
Published: undefined
मायावती के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई थी। वार्ता के अंतिम चरण में अचानक कमरे में लगे एक बल्ब से धुआं उठने लगा, जिससे थोड़ी देर के लिए वहां अफरातफरी मच गई। घटना के बारे में बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने बताया कि इस घटना में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ और मायावती सहित सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।
Published: undefined
विश्वनाथ पाल ने बताया, “पत्रकार वार्ता के अंतिम चरण में अचानक एक बल्ब फ्यूज हो गया, जिससे तार में शॉर्ट सर्किट हो गया। तार के जलने के कारण कमरे में कुछ देर के लिए धुआं भर गया।” उन्होंने स्पष्ट किया कि आग लगने जैसी कोई घटना नहीं हुई और शॉर्ट सर्किट से कोई अन्य नुकसान भी नहीं हुआ। बता दें कि बीएसपी प्रमुख मायावती का आज 70 वां जन्मदिवस है। पार्टी इसे पूरे प्रदेश में ‘जनकल्याणकारी दिवस’ के रूप में मना रही है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined