हालात

श्रद्धा हत्याकांड: आरोपी आफताब को आज साकेत कोर्ट में किया जाएगा पेश, कड़ी सुरक्षा के बीच लाया जाएगा अदालत

श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब को आज (शुक्रवार को) साकेत कोर्ट में पेश किया जाएगा। तिहाड़ जेल ने दिल्ली पुलिस की तीसरी बटालियन से आफताब को विशेष सुरक्षा मुहैया कराने को कहा है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब को आज साकेत कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस दौरान तिहाड़ जेल ने दिल्ली पुलिस की तीसरी बटालियन को आफताब को विशेष सुरक्षा मुहैया कराने को कहा है। बता दें कि, पुलिस ने आरोपी पूनावाला को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया था। पुलिस हिरासत को 17 नवंबर को पांच दिन के लिए बढ़ा दिया गया था। कोर्ट ने 22 नवंबर को फिर से आरोपी अफताब पूनावाला को चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा था और उसके बाद 26 नवंबर को उसे 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

नार्को टेस्ट में क्या बोला आफताब

खबरों की माने तो नार्को टेस्ट के दौरान आफताब से जब पूछा गया था कि श्रद्धा का फोन कहां है तो आफताब ने जवाब दिया कि श्रद्धा का फोन उसने कहीं फेंक दिया था। आफताब ने ये कुबूल किया था कि उसने गुस्से में आकर श्रद्धा की हत्या की थी। नार्को टेस्ट में आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने के लिए आरी के इस्तेमाल की बात को कुबूल की थी।

गौरतलब है कि श्रद्धा और आफताब 2018 में डेटिंग ऐप 'बंबल' के जरिए मिले थे। वह इस साल 8 मई को दिल्ली आए थे और 15 मई को छतरपुर इलाके में शिफ्ट हो गए थे। आफताब ने श्रद्धा की हत्या की और उसके 35 टुकड़े किए और 18 दिनों तक उसके शरीर के अंगों को विभिन्न स्थानों पर फेंकता रहा।

वह कथित तौर पर अमेरिकी क्राइम शो 'डेक्सटर' से प्रेरित था, जो एक ऐसे व्यक्ति की कहानी कहता है, जो दोहरी जिंदगी जीता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, प्रवक्ता ने दी जानकारी

  • ,
  • CJP नेता सौरव दास को लंदन जाने से रोका! ऑक्सफोर्ड में देना था लेक्चर, दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

  • ,
  • वीडियो: सोनिया गांधी की किताब में क्या रह गया अधूरा? राहुल-प्रियंका ने मां के साथ बातचीत कर उन्हीं पुरानी यादों को किया ताजा

  • ,
  • मौसम अपडेट: दक्षिण भारत के 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, घने कोहरे की चेतावनी

  • ,
  • बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, शेख हसीना की पार्टी के 30 से अधिक कार्यकर्ता घायल, दुकानें-घर जलाए गए