हालात

विवादित बयान देकर कानूनी पचड़े में फंसीं श्वेता तिवारी! अदाकारा के खिलाफ भोपाल में FIR दर्ज

श्वेता तिवारी पर धार्मिक भावनाओं केा आहत करने की धारा के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। ज्ञात हो कि एक बेव सीरीज के प्रमोशन के दौरान श्वेता तिवारी संवाद कर रही थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में फिल्म अदाकारा श्वेता तिवारी द्वारा दिए गए विवादित बयान पर उनके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उन पर धार्मिक भावनाओं केा आहत करने की धारा के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। ज्ञात हो कि एक बेव सीरीज के प्रमोशन के दौरान श्वेता तिवारी संवाद कर रही थी।

अन्य तमाम कलाकारों के साथ मौजूद श्वेता तिवारी ने एक विवादित बयान दिया जिसमें उन्होंने भगवान और ब्रा का जिक्र किया, इस बयान को हिंदू भावनाओं को आहत करने वाला माना गया है। हिंदू संगठनों ने तिवारी के इस बयान पर सख्त ऐतराज जताते हुए माफी मांगने की मांग की थी।

बिग बॉस की हिस्सा रही श्वेता तिवारी के इस बयान के बाद विरोध दर्ज कराया गया। राज्य के गृहमंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने इस बयान की निंदा करते हुए पुलिस कमिश्नर को 24 घंटे में जांच कर रिपोर्ट देने को कहा। इसी दौरान एक शिकायत पर राजधानी की श्यामला हिल्स पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 295,ए धार्मिक भावनाओं को आहत करने का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • विपक्ष के तेवर से डरी बिहार सरकार, छात्रों पर दर्ज सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार प्रदर्शनकारी होंगे रिहा

  • ,
  • जौहर विश्वविद्यालय पर नहीं चलेगी बुलडोजर, आयुक्त ने 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश पर अगली सुनवाई तक रोक लगाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बीजेपी द्वारा प्रधान का सम्मान लाखों बच्चों के भविष्य की बर्बादी का जश्न - राहुल गांधी

  • ,
  • बीजेपी सरकार में एक और पेपर लीक, अब गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी का पर्चा आउट, सोशल मीडिया पर वायरल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी अरब ने कहा- इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया की ओर से दागे ड्रोन मार गिराये और नाइजीरिया फिर दहला