
फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास पर फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार सभी 6 आरोपियों को मुंबई की अदालत ने 25 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
कोर्ट में सभी आरोपियों को पेश करने से पहले मुंबई पुलिस ने जानकारी दी थी कि इस मामले में कथित शूटर समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस के जबरन वसूली रोधी प्रकोष्ठ ने रविवार रात हरियाणा और राजस्थान से कथित शूटर दीपक शर्मा और इस मामले में संलिप्त 5 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों को मुंबई लाया गया है।
Published: undefined
पुलिस के अनुसार, 31 जनवरी और एक फरवरी दरमियानी रात 12 बज कर करीब 45 मिनट पर शेट्टी के नौ मंजिला आवासीय टावर पर पांच गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक गोली इमारत में स्थित एक जिम के शीशे पर जा लगी।
इन हालिया गिरफ्तारियों के साथ पुलिस अब तक इस मामले में कुल 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
अपराध शाखा ने आदित्य गैकी (19), सिद्धार्थ येनपुरे (20), समर्थ पोमाजी (18), स्वप्निल सकट (23) और आसाराम फासले को पहले गिरफ्तार किया था, जिन्होंने कथित तौर पर शूटर को स्कूटर, अन्य सामान और हथियार उपलब्ध कराए थे।
Published: undefined
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य शुभम लोनकर ने शेट्टी के घर पर गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी। लोनकर इस मामले में वांछित आरोपियों में शामिल है और उसने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कथित रूप से जिम्मेदारी ली थी।
लोनकर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास पर गोलीबारी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में भी वांछित है।
पुलिस ने इस मामले में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (एमसीओसीए) के तहत कार्रवाई की है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined