हालात

मुंबई: जब नियमों ने किया मजबूर तो खाते से पैसे निकालने के लिए बैंक पहुंची ‘लाश’ 

मृतक गणेश कांबले की बहन ने बताया कि उनके माता-पिता कई दिनों तक बैंक का चक्कर लगाते रहे, लेकिन बैंक ने उन्हें पैसा नहीं दिया। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती गणेश कांबले की तस्वीर भी दिखाई थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया पंजाब नैशनल बैंक का उल्हासनगर ब्रांच

मुंबई के उल्हासनगर पंजाब नैशनल बैंक की शाखा में उस वक्त हर कोई को चौंक गया जब कुछ लोग अपने परिजन का शव लेकर पैसे निकालने के लिए बैंक पहुंच गए। बैंक प्रबंधन से परिवार ने यह मांग की कि उनके मृत परिजन का पैसा खाते से निकाल कर उन्हें दे दिया जाए। परिवार वालों के मुताबिक, उनके परिजन गणेश कांबले पिछले 2 महीनों से लकवाग्रस्त होने की वजह से अस्पताल में भर्ती थे। इस बीच गणेश कांबले के इलाज के लिए जब उन्हें पैसे की जरूरत पड़ी तो वे पैसे लेने के लिए बैंक पहुंचे। लेकिन बैंक ने यह कहते हुए पैसे देने से मना कर दिया कि जिसका खाता है उसके हस्ताक्षर चाहिए। अस्पताल में बेहोश होने के चलते गणेश कांबले के परिजन उनसे हस्ताक्षर नहीं करा पाए। इसी बीच गणेश कांबले की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक गणेश कांबले की बहन ने बताया कि उनके माता-पिता कई दिनों तक बैंक का चक्कर लगाते रहे, लेकिन बैंक ने उन्हें पैसा नहीं दिया। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती गणेश कांबले की तस्वीर भी दिखाई थी। बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं हुई। परिजनों के मुताबिक, बैंक वालों ने कहा था कि वे हस्ताक्षर लेने के लिए अस्पताल आएंगे, लेकिन वे अस्पताल नहीं आए। यही वजह है कि गणेश कांबले की मौत के बाद उनके शव को लेकर उनके परिजन बैंक पहुंचे थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 21 Apr 2018, 3:24 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल