हालात

कांग्रेस के नए मुख्यालय 'इंदिरा भवन' का सोनिया गांधी ने किया उद्घाटन, खड़गे, राहुल गांधी समेत तमाम बड़े नेता रहे मौजूद

नए मुख्यालय के उद्घाटन के बाद कांग्रेस पार्टी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, लोकतंत्र, राष्ट्रवाद, धर्म निरपेक्षता और सामाजिक न्याय की नींव पर बना कांग्रेस का नया मुख्यालय। यहां की दीवारें सत्य, अहिंसा, त्याग, संघर्ष और देश प्रेम की महागाथा बयां कर रही हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली में कांग्रेस के नए मुख्यालय 'इंदिरा भवन' का उद्घाटन हो गया है। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। कांग्रेस के नए मुख्यालय नया पता 'इंदिरा गांधी भवन' 9ए, कोटला रोड है।

Published: undefined

28, दिसंबर 2009 को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी द्वारा इसकी आधारशिला रखी गई थी और अब 15 साल बाद यह भवन तैयार हुआ है। उद्घाटन समारोह में पार्टी के शीर्ष नेताओं समेत 400 से अधिक नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस मुख्यालय के उद्घाटन के बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इस मुख्यालय का उद्घाटन होना हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए खुशी की बात यह है कि यह मुख्यालय उसी इलाके में बना जहां हमारे महान नायकों ने सोचा था।

Published: undefined

इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि हम अपने नए मुख्यालय का उद्घाटन बहुत ही महत्वपूर्ण समय पर कर रहे हैं। यह बहुत ही प्रतीकात्मक है कि कल, एक भाषण में, आरएसएस के प्रमुख ने कहा कि भारत को 1947 में कभी भी सच्ची आज़ादी नहीं मिली, बल्कि राम मंदिर के निर्माण के समय मिली।

राहुल गांधी ने कहा कि यह इमारत कोई साधारण इमारत नहीं है। यह हमारे देश की मिट्टी से निकली है और यह लाखों लोगों की मेहनत और बलिदान का परिणाम है। स्वतंत्रता आंदोलन का परिणाम हमारा संविधान है, जिसकी कल श्री मोहन भागवत ने यह कहकर आलोचना की कि संविधान हमारी स्वतंत्रता का प्रतीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि यह पार्टी (कांग्रेस) सदैव एक विशेष मूल्य-समूह के लिए खड़ी रही है और हम उन मूल्यों को इस भवन में प्रतिबिम्बित होते हुए देख सकते हैं।

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "मोहन भागवत हर 2-3 दिन में देश को यह बताने की हिम्मत रखते हैं कि वे स्वतंत्रता आंदोलन और संविधान के बारे में क्या सोचते हैं। कल उन्होंने जो कहा वह देशद्रोह है क्योंकि इसमें कहा गया है कि संविधान अमान्य है, अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई अमान्य थी। यह कहना कि भारत को 1947 में स्वतंत्रता नहीं मिली, हर एक भारतीय व्यक्ति का अपमान है और अब समय आ गया है कि हम इस बकवास को सुनना बंद करें, क्योंकि ये लोग सोचते हैं कि वे बस रटते रहेंगे और चिल्लाते रहेंगे।"

Published: undefined

नए मुख्यालय के उद्घाटन के बाद कांग्रेस पार्टी ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “लोकतंत्र, राष्ट्रवाद, धर्म निरपेक्षता, समावेशी विकास और सामाजिक न्याय की नींव पर बना कांग्रेस का नया मुख्यालय। कांग्रेस के 140 साल पुराने गौरवशाली इतिहास को खुद में संजोए, यहां की दीवारें सत्य, अहिंसा, त्याग, संघर्ष और देश प्रेम की महागाथा बयां कर रही हैं।"

कांग्रेस ने आगे लिखा, "कांग्रेस एक नई ऊर्जा, एक नए संकल्प और एक नए विश्वास के साथ भारत के उज्जवल भविष्य को गढ़ने, लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने और न्याय का परचम लहराने के लिए तैयार है।

जय हिंद

जय कांग्रेस।"

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined