हालात

सोनिया गांधी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, कहा- प्रकाश का यह पर्व प्रत्येक परिवार के लिए लाए सुख-समृद्धि

सोनिया गांधी ने कहा कि दीपावली हमें संदेश देती है कि अंधियारा कितना भी घना हो, उस अंधियारे को मिटाने के लिए एक दीपक का प्रकाश ही पर्याप्त है। इसलिए अनिवार्य है कि हम उम्मीदों के इस दीप की आभा हमेशा अपने हृदयों में रोशन रखें।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सभी देशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। सोनिया गांधी ने अपने संदेश में कहा, 'मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि प्रकाश का यह पर्व भारतवर्ष के प्रत्येक परिवार के लिए सुख-समृद्धि, उन्नति-प्रगति के सुअवसर लेकर आए।'

सोनिया गांधी ने बुधवार को कहा 'दीपावली हमें संदेश देती है कि अंधियारा कितना भी घना हो, उस अंधियारे को मिटाने के लिए एक दीपक का प्रकाश ही पर्याप्त है। इसलिए अनिवार्य है कि हम उम्मीदों के इस दीप की आभा हमेशा अपने हृदयों में रोशन रखें। दीपावली पर दीपों की श्रृंखला हमें इस बात का आभास कराती है कि हम सभी देशवासी परस्पर प्रेम व सामंजस्य से एक दूसरे के जीवन को रोशनी प्रदान कर सकते हैं और आपसी सहयोग से घने से घने अंधकार को दूर कर सकते हैं।'

उन्होंने कहा, 'आइए दीपोत्सव के दिन हम सभी देशवासी इस बात का संकल्प लें कि विभिन्न भाषा, धर्म, पंथ के लोग खुशियों का समग्र और सामूहिक यह उत्सव एक साथ मनाएंगे और अंधियारे को दूर करने वाला उम्मीदों का दीप जलाएंगे।'

वहीं इससे पहले कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा,आप को दिवाली की शुभकामनाएँ। एक वर्ष से चल रहे संघर्ष में 600 से अधिक किसानों की जान की कुबार्नी हो चुकी है, वे हमारी स्मृतियों में अमर रहें इसलिए इस वर्ष एक दीया अन्नदाताओं के नाम भी जलाइए। हर दीया उनका आत्मबल बनेगा, हर दीया उनको संबल देगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? ट्रंप ने नए कानून पर किया साइन, आज इंदौर में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

  • ,
  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'