हालात

बंगाल में BJP नेता शुभेंदु अधिकारी के कंबल वितरण कार्यक्रम में भगदड़, तीन महिलाओं की मौत

इस कार्यक्रम का आयोजन आसनसोल के पूर्व मेयर और बीजेपी नेता जितेंद्र तिवारी ने किया था। शुभेंदु अधिकारी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। खबरों के मुताबिक आसनसोल पुलिस के सूत्रों ने कहा है कि बीजेपी ने इस कार्यक्रम के लिए कोई अनुमति नहीं ली थी।

फोटोः वीडियोग्रैब
फोटोः वीडियोग्रैब 

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में बुधवार शाम राज्य में बीजेपी के चेहरा और  नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के कंबल वितरण कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। खबरों के मुताबिक भगदड़ की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों को आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का कारण भीड़ उमड़ना बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब शुभेंदु अधिकारी अपना भाषण खत्म कर कार्यक्रम स्थल से चले गए। इस कार्यक्रम का आयोजन आसनसोल के पूर्व मेयर और बीजेपी नेता जितेंद्र तिवारी ने किया था। शुभेंदु अधिकारी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। खबरों के मुताबिक आसनसोल पुलिस के सूत्रों ने कहा है कि बीजेपी ने इस कार्यक्रम के लिए कोई अनुमति नहीं ली थी।

वहीं इस हादसे को लेकर टीएमसी शुभेंदु अधिकारी पर हमलावर हो गई है। टीएमसी ने इस हादसे के लिए नेता प्रतिपक्ष को दोषी ठहराया है। टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने आरोप लगाते हुए कहा कि चर्चा है कि बीजेपी ने पुलिस की अनुमति के बिना इस अवैध रैली का आयोजन किया था। गरीबों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया गया। घोष ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी को इस हादसे के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्हें इस हादसे के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दो मजदूरों की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर में बढ़ाई गई सुरक्षा, कुलगाम में सर्च ऑपरेशन

  • ,
  • कुलगाम आतंकी हमला: दूसरे मजदूर ने भी तोड़ा दम, 2 गैर-स्थानीय श्रमिकों की मौत के बाद घाटी में हाई अलर्ट, सर्च ऑपरेशन जारी

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR में फिर होगी बारिश, जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, केरल के 8 जिलों में रेड अलर्ट

  • ,
  • CWG 2026: गोल्ड से चूके नीरज चोपड़ा, जैवलिन थ्रो में जीता सिल्वर मेडल, यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज पर किया कब्जा

  • ,
  • कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, लेकिन घरेलू उपभोक्ताओं को नहीं मिली राहत, जानें कहां-कहां घटे दाम?